Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से दर्ज की चौथी बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Ibrahim Zadran, Mohammad Nabi, Afghanistan, Canada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 13:29 IST

अफगानिस्तान ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में कनाडा के खिलाफ 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी जीत रही। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी।

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की थी। साल 2021 में खेले गए इस मैच को अफगानिस्तान ने 130 रन से जीता था। अफगान टीम साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 125 रन से मुकाबला अपने नाम कर चुकी है। इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ही न्यूजीलैंड के विरुद्ध 84 रन से जीत दर्ज की थी।

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की ओर से किसी गेंदबाज का तीसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर है। फजलहक फारूकी साल 2024 में युगांडा के खिलाफ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि साल 2021 में मुजीब-उर-रहमान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। 

राशिद खान साल 2021 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानी टीम ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.3 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की। 

गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 49 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (1) का विकेट भी गंवा दिया था। यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन जोड़कर टीम को 144 रन के स्कोर तक पहुंचाया। सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जहां से जादरान ने 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 

विपक्षी खेमे से जसकरण सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट प्राप्त किया। इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इस पारी में हर्ष ठाकर ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि साद बिन जफर ने 28 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अफगान टीम से मोहम्मद नबी ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Ibrahim Zadran , Mohammad Nabi , Afghanistan , Canada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD