Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अकाली दल की कादियां में रैली पंजाब को बचाने के लिए नहीं बल्कि सुखबीर को बचाने के लिए थी: जगरूप सिंह सेखवां

पूरे पंजाब से लोग इकट्ठा किए, फिर भी कुछ बड़ा हासिल नहीं हो सका, एक भी पंचायत सदस्य अकाली दल में शामिल नहीं हुआ: जगरूप सिंह सेखवां

Jagroop Singh Sekhwan, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 18:19 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता जगरूप सिंह सेखवां ने विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए कादियां में शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा की गई रैली की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह समारोह चुनाव क्षेत्र या पंजाब को बचाने के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार के राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए थी।

जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि कादियां में बादल दल की ओर से की गई रैली चुनाव क्षेत्र के लोगों या पंजाब को बचाने के लिए नहीं थी। यह पूरी तरह से सुखबीर बादल और बादल परिवार को की मुहिम थी। उन्होंने कहा कि हालांकि रैली को कादियां के कार्यक्रम के रूप में पेश किया गया था, लेकिन लोगों को पूरे पंजाब से लाया गया था, जिसमें गुरदासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ रोपड़, लुधियाना, होशियारपुर, तरनतारन और अमृतसर जैसे जिलों के लोग शामिल थे। 

न्होंने कहा कि पूरे पंजाब से लोग इकट्ठा हुए थे। यूथ विंग के नेतृत्व ने पूरे राज्य से युवाओं को इकट्ठा किया था, फिर भी वहां कुछ भी बड़ा नहीं किया जा सका। जगरूप सिंह सेखवां ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बार-बार घोषणाओं के बावजूद, शिरोमणि अकाली दल एक भी सार्थक बढ़ोतरी करने में विफल रहा। 

उन्होंने कहा कि वे घोषणा करते रहे कि 25 सरपंच शामिल होंगे, 30 सरपंच शामिल होंगे, परंतु एक भी पंचायत मेंबर अकाली दल में शामिल नहीं हुआ। वे सिर्फ़ अपने पुराने कैडर को लाए थे, वही लोग जिन्हें वे पंजाब में जहाँ भी रैलियाँ करते हैं, अपने साथ ले जाते हैं।

शिरोमणि अकाली दल में बढ़ रही अंदरूनी फूट की ओर इशारा करते हुए जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि बिक्रम मजीठिया रैली में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि माझा में यह पहली रैली थी। बिक्रमजीत मजीठिया माझा का बड़ा अकाली चेहरा हैं और कादियाँ में उनका न होना यह साबित करता है कि अकाली दल में अंदरूनी दरारें आ गई हैं। 

दो बड़े पावर सेंटर बन गए हैं। सुखबीर और मजीठिया के बीच बहुत बड़ी खाई पैदा हो गई है। आने वाले समय में अकाली दल और भी टूट सकता है। जगरूप सिंह सेखवां ने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने यह उजागर किया है कि कैसे एक खास परिवार ने सिख संस्थाओं को बिज़नेस में बदल दिया है। 

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी मामलों में गड़बड़ियाँ हो रही हैं, गुरुद्वारे की ज़मीनें कौड़ियों के दाम बेची जा रही हैं और धार्मिक सेवाओं का व्यापारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां 8,500 रुपये में पाठ होता था, अब संगत से 5 लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं और डेरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सुखबीर सिंह बादल की पंजाब पर राज करने का एक और मौका देने की मांग पर सवाल उठाते हुए जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि लोगों ने बादल परिवार को पांच बार सत्ता दी। आपने उस सत्ता का क्या किया? बेअदबी की घटनाएं हुईं, आपने सौदा साध को माफ कर दिया, आपने हमारे सिंहों को शहीद कर दिया, और फिर आप अकाल तख्त साहिब गए, सब कुछ माना, माफी मांगी, पैसे लिए और बाद में आप मुकर गए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को पूरी तरह पता है कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मत सोचो कि लोग नहीं समझते। संगत सब जानती है। पंजाब अब तुम्हें नहीं चुनेगा। बल्कि लोग चाहते हैं कि गुरुद्वारे तुमसे आज़ाद हों। खासकर कादिया बारे जगरूप सिंह सेखवां ने शिरोमणि अकाली दल के टिकट ऐलान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने कल ही टिकट का ऐलान किया है। 

उनके उम्मीदवार पर करीब 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़े परिवारों को टिकट दे रही है, उन्होंने तरनतारन के एक केस का ज़िक्र करते हुए सवाल किया कि कुर्बानी और टकसाली के परिवारों को क्यों साइडलाइन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हम अकाली दल से इसलिए अलग हुए हैं क्योंकि हम बादल परिवार की तरह गुरु से मुंह नहीं मोड़ सकते। जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि गैंगस्टर, अमन-कानून की स्थिति और नशों समेत पंजाब की मौजूदा चुनौतियां बादल सरकार की वजह से हैं। 

उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब ने आपको पूरी तरह से नकार दिया है। आप चाहे जितनी भी रैलियां कर लें, लोग आपको फिर से पहचान लेंगे और आपकी ही भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने आखिर में कहा कि अगली बड़ी लड़ाई गुरुद्वारों को बादलों से मुक्त कराना है।

 

 

Tags: Jagroop Singh Sekhwan , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD