Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल खट्टर ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, AI Impact Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:15 IST

केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। इससे भविष्य के लिए तैयार, कुशल और लचीले विद्युत क्षेत्र के निर्माण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

यह मंडप "मेगावाट से मेगाबाइट तक: भारत के विद्युत इको-सिस्टम का रूपांतरण" विषय के तहत विद्युत क्षेत्र का एक दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। मंडप में दिखाया गया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां किस प्रकार उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणालियों को नया आकार दे रही हैं।

विद्युत मंत्रालय के मंडप में प्रदर्शित कुछ प्रमुख आकर्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं:

आत्मनिर्भर भारत के लिए एआई-संचालित बिजली: उन्नत डिजिटल समाधानों द्वारा बिजली मूल्य श्रृंखला में बेहतर संचालन और बेहतर निर्णय लेने में सक्षमता लाने की कार्यप्रणाली को दिखाया गया है।

स्टार्टअप ज़ोन: ऊर्जा इको-सिस्टम के परिवर्तन में सहायक अभिनव स्टार्टअप-नेतृत्व वाले समाधानों को प्रदर्शित करने वाला एक समर्पित मंच।

पीजी-अमृत — पावरग्रिड द्वारा ट्रांसमिशन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से परिसंपत्ति प्रबंधन: ट्रांसमिशन परिसंपत्ति निगरानी और परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पावरग्रिड की एक एआई-सक्षम पहल।

आभास पूर्व चेतावनी तंत्र: बांधों और बैराजों के लिए सक्रिय जोखिम प्रबंधन और बेहतर सुरक्षा को सक्षम बनाने वाला एक एआई/एमएल और आईओटी-आधारित रीयल-टाइम निगरानी और बाढ़ पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म।

एआई-संचालित आरडीएसएस कार्यान्वयन: भारतीय डिस्कॉम्स की परिचालन दक्षता और राजस्व प्रबंधन चुनौतियों का समाधान करने के लिए उन्नत, नवोन्मेषी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रयोग।

यह मंडप बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता को मजबूत करने, दक्षता में सुधार करने और विद्युत क्षेत्र में सतत विकास को समर्थन देने के लिए अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने पर मंत्रालय के ध्यानाकर्षण को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने एआई इम्पैक्ट समिट में दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने उन्हें डीएमआरसी द्वारा एआई के क्षेत्र में की गई पहलों के बारे में जानकारी दी।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एआई की मदद से ग्राहकों की शिकायतों और यात्रियों से सम्बंधित समस्याओं का तेजी से समाधान संभव हो सकेगा। ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई), पैंटोग्राफ-ओएचई इंटरैक्शन, व्हील ग्राइंडिंग, रोलिंग स्टॉक सबसिस्टम और सिग्नलिंग की निगरानी सहित रखरखाव के क्षेत्र में एआई का उपयोग किया जा रहा है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , AI Impact Summit 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD