Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब मंडी बोर्ड का 6330.79 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास

चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में हुई बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 13:11 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में आज मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड का वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पास किया गया। इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और वर्ष 2026-27 के लिए 6330.79 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। 

इसके साथ ही भविष्य के लिये कई अहम फैसले लिये गये। मीटिंग में कुमार अमित आई.ए.एस. सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, हरजीत सिंह संधू पी.सी.एस. संयुक्त सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, डॉ. सुखपाल सिंह चेयरमैन फार्मर्स कमीशन पंजाब, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलकार भोखड़ा, बलजिंदर सिंह, मनजीत कौर सहोत्रा उप सचिव, जसमिंदर सिंह उप सचिव, अमनप्रीत वर्मा सहायक डायरेक्टर बागबानी विभाग पंजाब, बेअंत सिंह सहायक मार्केटिंग अधिकारी खेतीबाड़ी विभाग पंजाब, जतिंदरपाल सिंह ज्वाइंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज पंजाब, डा. शेख मोहम्मद सहायक प्रोफेसर पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना, अमनदीप सिंह संधू डिप्टी डायरेक्टर आबादकारी विभाग पंजाब, मनीष नरुला ज्वाइंट डायरेक्टर खुराक और सिविल सप्लाई विभाग पंजाब मौजूद रहे।

इस दौरान मंडी बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडों को पास करके जल्द से जल्द अमली-जामा पहनाने का निर्णय लिया गया और पिछली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही पंजाब मंडी बोर्ड की आमदन में वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

स. हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें युद्ध स्तर पर अमली-जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के किसानों के कल्याण तथा मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न प्रोजैक्टों के तहत कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि मंडी प्रणाली को सुचारू, किसान-हितैषी बनाना और किसानों, आढ़तियों, मजदूरों की भलाई ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से आने वाले समय में नई योजनाएं शुरू करने और मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। 

इसके साथ ही राज्य में ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इन कार्यों की सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD