Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेचर फेस्ट के तीसरे दिन प्रभ गिल की आवाज का जादू, झूमे दर्शक

संगीतमयी शाम का हर किसी ने उठाया आनंद

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 12:41 IST

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘नेचर फेस्ट-2026’ पंजाब सखी शक्ति मेला के तीसरे दिन रविवार को लाजवंती स्टेडियम में सिंगर नाइट के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रभ गिल ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके मंच पर आते ही पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

प्रभ गिल ने अपने प्रसिद्ध गीत प्यार तेरे दा असर है, गल्ल गल्ल ते गुस्से हो के बह जाना, तेरियां दीदां, वाह सज्जन जी थो शडियां क्या ने बातां,  तू रोएंगा, जिंद माही लव यू ओए, तारेयां दे देस प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी सुरीली आवाज, अलग अंदाज़ तथा मंच पर जीवंत संवाद शैली ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकार के साथ सुर मिलाते नजर आए। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने शिरकत की। क्वांटम पेपर्स के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अजेश गुप्ता, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नीरज गुप्ता व जनरल मैनेजर अजीत पाल सिंह भी विशेष तौर पर शामिल हुए। 

डिप्टी कमिश्नर सहित आए अन्य अतिथियों ने इस दौरान पंजाबी गायक प्रभ गिल को सम्मानित भी किया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और लोगों को प्रकृति व संस्कृति से जोड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं और पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सभी ने सराहना की। सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई के बेहतर इंतजामों के कारण लोगों ने परिवार सहित कार्यक्रम का आनंद उठाया। 

सिंगर नाइट ने नेचर फेस्ट के आकर्षण को और बढ़ाते हुए इसे यादगार बना दिया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि नेचर फेस्ट का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को स्वस्थ मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। उन्होंने जिला वासियों को खुला आमंत्रण देते हुए सिंगर नाइट में आने की अपील की।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD