Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

टी20 विश्व कप : अजमतुल्लाह ओमरजाई का गेंद और बल्ले से धमाका, अफगानिस्तान ने यूएई को हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Azmatullah Omarzai, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:56 IST

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को हरा दिया। विश्व कप में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी।

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नायब ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। नायब 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सेदिकुल्लाह अटल 14 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। जादरान ने अर्धशतक लगाया। 

वह 41 गेंद पर 53 रन की पारी खेलकर आउट हुए। दरविश रसूली ने 23 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 21 गेंद पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। रसूली और ओमरजाई की पारियों की वजह से ही 19.2 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।  

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए थे। यूएई के लिए शोएब खान ने 48 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा आलिशान सराफू ने 31 गेंद पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए थे।  अफगानिस्तान की तरफ से ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। ओमरजाई ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।  

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Azmatullah Omarzai , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD