Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एस जयशंकर और अनीता आनंद ने म्यूनिख में की मुलाकात

द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति को दिखाया

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Anita Anand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

म्यूनिख (जर्मनी) , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 17:43 IST

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। सितंबर 2025 के बाद से यह उनकी पांचवीं मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति पर जोर दिया। कनाडा सरकार ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, “विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की।”

बयान में आगे कहा गया, “सितंबर 2025 के बाद से मंत्रियों के बीच यह पांचवीं मीटिंग है, जो कनाडा-भारत के संबंध में बढ़ती रफ्तार को दिखाती है, जो 75 साल से ज्यादा पुराने राजनयिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर बनी है। मंत्रियों ने एनर्जी, तकनीक और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।”

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए कनाडाई सरकार ने प्रेस रिलीज में कहा, “मंत्री आनंद ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते कनाडा के लिए एक साझेदार के तौर पर भारत की अहमियत पर ध्यान दिया।” दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बिजनेस, उद्योग और श्रमिक के लिए साझा तकनीकी फायदों और साझेदारी के बड़े मौकों की पुष्टि की।”

दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2025 में घोषित कनाडा-भारत संबंधों के लिए जॉइंट रोड मैप पर हुई ठोस प्रगति पर भी जोर दिया और रोड मैप की प्राथमिकताओं को लागू करके संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक मजबूती और स्थिरता के लिए कनाडा-भारत व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने के लिए अपना वादा दोहराया।

कनाडा के विदेश मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “विदेश मंत्री आनंद अपने भारतीय समकक्ष डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को #एमएससी2026 में कनाडा-भारत संबंध और उनकी साझा रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे के काम पर चर्चा करने के लिए देखकर खुश हुईं।” वहीं एस. जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठकर बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। 

भारत-कनाडा के संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं।” यह उच्च स्तरीय बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब उम्मीद है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च के पहले हफ्ते में भारत का दौरा करेंगे। कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर, दिनेश पटनायक ने संकेत दिया है कि पीएम कार्नी इस यात्रा के दौरान यूरेनियम, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Anita Anand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD