Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर नेचर फेस्ट-2026: प्रकृति, रोमांच और संस्कृति का अनूठा उत्सव

प्रकृति से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल : आशिका जैन

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Hoshiarpur Nature Fest 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 16:45 IST

होशियारपुर में आयोजित नेचर फेस्ट-2026 पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए प्रकृति, रोमांच और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है। दो दिनों के दौरान विभिन्न गतिविधियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कुदरत की गोद में समय बिताया। शनिवार सुबह पर्यटकों ने चौहाल में जंगल सफारी और बोटिंग का आनंद लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस किया। 

रविवार सुबह ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग तथा ऑफ-रोडिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने प्रकृति के विविध रंगों को जाना। शनिवार शाम सोलिस ठरोली में आयोजित नाइट कैंपिंग विशेष आकर्षण रही। पर्यटकों ने खुले आसमान के नीचे कैंपिंग का आनंद लिया, जबकि ओपन माइक और संगीत प्रस्तुतियों ने माहौल को यादगार बना दिया।

रविवार सुबह लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम से कुकानेट-देहरियां तक ऑफ-रोडिंग एडवेंचर आयोजित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न स्टालों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि “नेचर फेस्ट का उद्देश्य पर्यटकों को होशियारपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं से परिचित कराना है। 

यह आयोजन रोमांच और मनोरंजन के साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को पर्यटकों को उन्नति, फैप्रो एवं सिट्रस इकाइयों का औद्योगिक भ्रमण के अलावा मियावाकी साइट विजिट, वन चेतना पार्क में किड्स कार्निवल, लाजवंती स्टेडियम में सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को विभिन्न प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की सिंगर नाइट आकर्षक का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि 17 को ही बम्बूघाट-2 की स्टारकास्ट भी विशेष तौर पर पहुंच रही है, जिसमें सिम्मी चाहल, एम्मी विर्क, करमजीत अनमोल दर्शकों से रूबरू होंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस अनूठे आयोजन में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास को सफल बनाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Hoshiarpur Nature Fest 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD