Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेचर फेस्ट प्रबंधों को लेकर आशिका जैन ने की समीक्षा बैठक

17 फरवरी को गुरदास मान स्टार नाइट व फिल्म बम्बूघाट-2 की स्टारकास्ट करेगी शिरकत

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 16:27 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर 16 व 17 फरवरी के कार्यक्रमों के प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 17 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की स्टार नाइट को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त इसी दिन पंजाबी फिल्म बम्बूघाट‑2 की स्टारकास्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगी, जिसमें सिम्मी चाहल, एम्मी विर्क और करमजीत अनमोल दर्शकों से रूबरू होंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा मेडिकल सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा यातायात विभाग को सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा गया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस व मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नगर निगम को स्वच्छता व पेयजल प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने जोर देते हुए कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि दर्शकों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव मिल सके।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, डीएसपी देव दत्त, अधिक सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD