Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

हर कलाकार अपनी हैसियत के अनुसार राजपाल यादव की मदद करे : अक्षरा सिंह

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:33 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदा हालत को लेकर आईएएनएस के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कलाकारों को अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "इस पर हर कलाकार दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस भी काफी परेशान होंगे, क्योंकि राजपाल ने हमेशा लोगों को हंसाया और मनोरंजन दिया है।

हर कोई उन्हें अपने तरीके से मदद कर रहा है। मुझे लगता है कि हर कलाकार को थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन जरूर उनकी मदद करनी चाहिए। जो सक्षम हैं, उन्हें अपनी हैसियत के मुताबिक सहयोग देना चाहिए। हर अभिनेता और कलाकार दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस, जिन्हें उन्होंने हमेशा मनोरंजन दिया है, वे भी काफी परेशान होंगे। 

मेरा मानना है कि जो भी सक्षम हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर यही बोलना चाहूंगी कि हर कलाकार बेहद दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस भी बहुत दुखी होंगे, जिन्हें वे शुरू से एंटरटेन करते आए हैं। हर कोई उन्हें अपनी तरह से मदद कर रहा है। मुझे लगता है कि हर कलाकार को थोड़ा ही सही, उनकी मदद करनी चाहिए।

बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह कर्ज नहीं चुका पाए और धीरे-धीरे ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई।कोर्ट ने भी अभिनेता को कई मौके दिए थे, लेकिन असफल रहने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई।

इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, जिनमें सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद समेत कई हस्तियां शामिल हैं। इसी के साथ ही, उत्तर प्रदेश में तैनात एएसपी अनुज चौधरी भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD