Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाबी एन.आर.आई डायस्पोरा से संवाद में पंजाब के विकास एजेंडे पर जोर

पासपोर्ट का रंग नहीं, भारतीय डीएनए मायने रखता है: तरुण चुग

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, UT Chandigarh, Tarun Chugh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:22 IST

चंडीगढ़ में पंजाबी डायस्पोरा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की उपस्थिति में देश-विदेश से आए प्रवासी पंजाबियों के साथ विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा और अनिल सरीन सहित पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति को उसके पासपोर्ट के रंग से नहीं, बल्कि उसके भीतर के भारतीय डीएनए और मातृभूमि के प्रति समर्पण से पहचानती है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 के बाद भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। आज भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज़ी से विकास करने वाला राष्ट्र है, जिसने बुनियादी ढांचे, रक्षा निर्यात और वैश्विक सम्मान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

चुग ने कहा कि जहां देश विकास की रफ्तार पकड़ चुका है, वहीं पंजाब को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। कृषि, उद्योग, वाणिज्य और सेवा क्षेत्र—इन चारों स्तंभों में पंजाब को नई दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य की बढ़ती वित्तीय चुनौतियां, निवेश की कमी और युवाओं का पलायन गंभीर चिंता का विषय है, और बिना ठोस नीति तथा स्पष्ट नेतृत्व के यह स्थिति नहीं बदलेगी।

चुग ने जोड़ा कि पंजाब को इस आर्थिक और सामाजिक गिरावट से बाहर निकालने के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है, ताकि केंद्र की योजनाओं और राज्य की नीतियों में तालमेल बन सके। उन्होंने प्रवासी समुदाय को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनने पर एनआरआई निवेश की सुरक्षा, पारदर्शी प्रशासन, कानून-व्यवस्था में सुधार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। आतंकवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत की प्रगति के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ काम कर रही है और पंजाब के विकास में प्रवासी समुदाय की सक्रिय भागीदारी राज्य को नई ऊर्जा दे सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से पंजाब को फिर से विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , UT Chandigarh , Tarun Chugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD