Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रयास, सेक्टर 38-बी, चंडीगढ़ में ‘नेत्रा’ डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 11:21 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज प्रयास, सेक्टर 38-बी, चंडीगढ़ में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए स्थापित “नर्चरिंग एम्पावरमेंट थ्रू रीडिंग एक्सेस (NETRA)” डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में श्री सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार; श्री राजीव शर्मा, संयुक्त सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग; श्रीमति अनुराधा छग्ती, सचिव, सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास; श्रीमति पालिका अरोड़ा, निदेशक, सामाजिक कल्याण, चंडीगढ़ प्रशासन; तथा श्री अनिल कुमार, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनडीएफडीसी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‘नेत्रा’ की स्थापना का उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सुलभ एवं समावेशी पठन सुविधाएँ सुनिश्चित करना है। यह डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक सहायक प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित है, जिनमें स्क्रीन-रीडिंग सॉफ्टवेयर, ब्रेल-सक्षम प्रणाली, डिजिटल रीडिंग डिवाइस तथा अन्य सुलभ शिक्षण उपकरण शामिल हैं। यह सुविधा दृष्टिबाधित लाभार्थियों को शैक्षिक संसाधनों, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री तथा डिजिटल ज्ञान मंचों तक स्वतंत्र पहुँच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा समान अवसर एवं समतुल्य पहुँच सुनिश्चित करने में प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों के महत्व पर बल दिया।चंडीगढ़ प्रशासन ने दिव्यांग व्यक्तियों के समावेशी विकास तथा पुनर्वास एवं सशक्तिकरण पहलों को और सुदृढ़ करने के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम का समापन लाभार्थियों के साथ संवाद तथा नवस्थापित डिजिटल लाइब्रेरी के अवलोकन के साथ हुआ।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD