Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धूरी बाईपास पर बरसाती पानी की निकासी के लिए 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ड्रेन का कार्य शुरू

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा नानकसर गुरुद्वारा साहिब से मलेरकोटला चौक तक विकास कार्यों की शुरुआत

Sukhveer Singh, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 16:45 IST

धूरी निवासियों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए आज धूरी शहर के बाईपास पुल से उतरते हुए नानकसर गुरुद्वारा साहिब से मलेरकोटला चौक तक बरसाती पानी की सुचारु निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर लगभग 1 किलोमीटर लंबी ड्रेन के निर्माण कार्य का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा किया गया। इस ड्रेन के निर्माण, सड़क की मरम्मत तथा इंटरलॉक टाइलें लगाने पर लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी के वार्ड नंबर 18, 19, 20 और 21 के निवासियों को बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर ड्रेन निर्माण के निर्देश जारी किए थे और आज इस परियोजना का कार्य शुरू करवा दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन के साथ-साथ सड़क की मरम्मत भी की जाएगी तथा शेष हिस्से पर ब्लॉक टाइलें लगाई जाएंगी, जिससे सड़क की मजबूती और सौंदर्य में वृद्धि होगी। ओ.एस.डी. ने कहा कि बाईपास से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और बरसात के दौरान पुल से पानी नीचे आने के कारण सड़क पर पानी खड़ा हो जाता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। 

ड्रेन के निर्माण से बरसाती पानी की निकासी सुचारु होगी और पानी जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।इसके उपरांत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव किला हकीमां में 40.24 लाख रुपये की लागत से लगने वाली इंटरलॉक टाइलों के कार्य की भी शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर 5-5 फुट चौड़ाई में टाइलें लगाने से सड़क की बर्म मजबूत होगी और राहगीरों, विशेषकर पैदल चलने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, रमणदीप सिंह तथा एस.डी.ओ. नवदीप बंसल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD