Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राहुल गांधी के पूर्वजों ने देश को बेचने का काम किया : मनोज तिवारी

Manoj Tiwari, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:06 IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को राजा मानते हैं और कुछ भी बोल जाते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है और अगर देश को बेचने का काम किसी ने किया है तो वह राहुल गांधी के पूर्वजों ने किया था। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी बदतमीज और बेलगाम हो गए हैं। 

उनके काम देखिए-वे नियम-कानून नहीं मानते और ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे कोई राजा हों। वे खुद को सदन का राजा मानते हैं। वे नेता प्रतिपक्ष हैं, और यह पद बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन वे इस पद की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। वे सत्ता पक्ष के नेताओं से गलत बर्ताव करते हैं। राहुल गांधी भारत के विकास की गति में बाधा डालना चाहते हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी इस कोशिश में हैं कि देश में हिंसा हो जाए। पीएम मोदी की कुर्सी पर महिला कांग्रेस सांसदों द्वारा घेरने की कोशिश की गई। अगर कांग्रेस के लोग देश के पीएम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते, तो हम लोग चुप तो नहीं बैठते। फिर हम लोग जो करते, तो इसके बाद देश के बाहर जो वे संदेश लेकर जाते, कुल मिलाकर देश को हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने देश को बेचने का काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जब पीएम ने देश की बागडोर संभाली तब भारत 11वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि देश में बच्चों के साथ कोई अपराध होता है तो त्वरित कार्रवाई होती है। दोषी पाए जाने पर फांसी की सजा भी होती है।

भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, लेकिन विपक्ष को देश की तरक्की से ही परेशानी है। सरकार ने इतना सुंदर बजट पेश किया है, लेकिन राहुल गांधी बजट पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।

 

Tags: Manoj Tiwari , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD