Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान- बेटियों के सपनों को मिली नई दिशा

ज़िले की 40 छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की 180 घंटे की निःशुल्क कोचिंग से सशक्त पहल

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 12:17 IST

जब सपनों में उड़ान हो और इरादों में दृढ़ता, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती। इसी विश्वास को जीवंत करती हुई डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत फ्री कोचिंग प्राप्त कर रही 40 छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। यह संवाद केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि प्रेरणा, संवेदना और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम था। 

इस दौरान उनके साथ पीसीएस (ट्रेनी) गुरप्रीत कौर व जिला प्रोग्राम अधिकारी गगनदीप सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने छात्राओं से खुलकर बातचीत की, उनके प्रश्न सुने और बड़े धैर्य से हर जिज्ञासा का उत्तर दिया। उन्होंने छात्राओं के साथ आईएएस बनने तक की यात्रा साझा की। 

उन्होंने कहा कि “सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए हम हर दिन थोड़ा-थोड़ा संघर्ष करते हैं।” उनका अनुभव सुनकर छात्राओं ने कड़ी मेहनत का दृढ़ निश्चय किया। उन्होंने बताया कि यह फ्री कोचिंग ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत उदय अकैडमी (ज्ञानम्), गवर्नमेंट कॉलेज चौक, होशियारपुर में 13 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक 180 घंटे के लिए संचालित की जा रही है। 

यहां छात्राओं को एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। कक्षाएं सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी, तथा साप्ताहिक मॉक टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने छात्राओं को समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्व समझाया। 

उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर होती है। “यदि आत्मविश्वास अडिग हो, तो हर बाधा रास्ता बन जाती है। छात्राओं ने जिला प्रशासन के इस प्रयास को जीवन बदलने वाला कदम बताया और भरोसा दिलाया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। 

डिप्टी कमिश्नर ने विश्वास जताया कि होशियारपुर की बेटियां आने वाले समय में प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। ज़िला प्रोग्राम अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं था, यह बेटियों के सपनों को पंख देने की एक सशक्त पहल थी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर रहेगी। 

इस मौक़े पर सीडीपीओ होशियारपुर-1 व सीडीपीओ होशियारपुर-2 भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD