Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भूपेंद्र पटेल की बैठक, साबरमती आश्रम के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण पर चर्चा

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 13, 2026, 17:04 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधीनगर में महात्मा गांधी साबरमती आश्रम मेमोरियल ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक उप मुख्यमंत्री एवं काउंसिल के वाइस चेयरमैन हर्ष संघवी की उपस्थिति में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष विजन एवं प्रेरणा से साबरमती आश्रम का आधुनिकीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है।

गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में इस संदर्भ में साबरमती आश्रम में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन आईपी गौतम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन द्वारा इन कामकाज की सर्वग्राही प्रगति का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 28 मकानों के रिस्टोरेशन का कामकाज किया जा रहा है। 

उनमें से 22 का कामकाज पूरा हो चुका है और संपूर्ण रिस्टोरेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने की योजना है। प्रस्तुति में बताया गया कि साबरमती आश्रम के इस नवीनीकरण में ग्रीन ग्रोथ को प्राथमिकता देने संबंधी प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुसार अब तक लगभग 98 हजार छोटे-बड़े पेड़-पौधों का रोपण किया जा चुका है और मार्च 2026 तक अतिरिक्त 16 हजार पौधारोपण की कार्रवाई की जा रही है।

इस बैठक में पूज्य बापू के श्रमदान के विचार को आश्रम की गतिविधियों से जोड़ते हुए आश्रम की यात्रा पर आने वाले आगंतुक, विशेषकर युवा, विभिन्न सेवा गतिविधियों में किस प्रकार सहभागी बन सकें, इस दिशा में भी विस्तृत चर्चा-परामर्श किया गया। इतना ही नहीं, साथ ही, गवर्निंग काउंसिल की पिछली बैठक के एजेंडा को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इस बैठक में महात्मा गांधी साबरमती आश्रम मेमोरियल ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सांसद नरहरिभाई अमीन, कार्तिकेय साराभाई, जयेशभाई पटेल, मुख्य सचिव एमके दास, युवा, सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के सचिव डॉ. राहुल गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, पर्यटन सचिव कुलदीप आर्य और महात्मा गांधी साबरमती आश्रम मेमोरियल ट्रस्ट के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आईके पटेल उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD