Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

राहुल गांधी का रवैया गांव के किसी जमींदार की तरह : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 12:14 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को एक पोस्टर को लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू और लेडी माउंटबेटन के रिश्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर खुद बहुत कुछ बोल रहा है और देश के पहले प्रधानमंत्री के आचरण और फैसलों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। गिरिराज सिंह का कहना है कि नेहरू ने अपनी निजी आकांक्षाओं और इच्छाओं के चलते देश के सम्मान के साथ समझौता किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाकर देश के हितों को नुकसान पहुंचाया गया और पीओके जैसे मामलों को छेड़कर देश को कमजोर स्थिति में खड़ा किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ में कश्मीर का मुद्दा ले जाना एक बड़ी भूल थी, जिससे आज तक देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गिरिराज सिंह ने यह भी दावा किया कि जब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चुनाव हार गए थे, उस समय नेहरू, लेडी माउंटबेटन के साथ खुशियां मना रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सब बातें पोस्टर के जरिए सामने आ रही हैं और यह पोस्टर देशवासियों को सोचने पर मजबूर करता है कि किस तरह उस दौर में सत्ता में बैठे लोगों ने देश की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया। 

उन्होंने इसकी तुलना वर्तमान प्रधानमंत्री से करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है और देश को एक नई पहचान दिलाई है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने संसद में हुए हंगामे पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष की महिला सांसदों ने सदन में व्यवहार किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

उनका कहना है कि उस दिन महिला सांसद बैनर लेकर प्रधानमंत्री की मेज तक पहुंच गई थीं, जो संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। गिरिराज सिंह ने बताया कि वह खुद उस समय सदन में मौजूद थे और उन्होंने हाथ जोड़कर महिला सांसदों को समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि किरेन रिजिजू के वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि वह हाथ जोड़कर महिला सांसदों से शांत रहने की अपील कर रहे थे, लेकिन उनके तेवर काफी आक्रामक थे।

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा स्पीकर ने भी इस घटना पर जो टिप्पणी की है, वह बिल्कुल सही है। स्पीकर को जो आशंका थी, वही उस समय के माहौल से झलक रही थी। गिरिराज सिंह का कहना है कि अगर उस वक्त प्रधानमंत्री सदन में मौजूद होते तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री डर गए हैं और इसलिए सदन में नहीं आ रहे हैं। 

इसके जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है और विपक्ष जिस तरह की मांगें रख रहा है, वह तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का रवैया ऐसा है, जैसे गांव का कोई जमींदार हुक्म दे रहा हो कि उसकी बात ही मानी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी जमींदार की देन नहीं होते, बल्कि देश की जनता उन्हें चुनती है। 

प्रधानमंत्री मोदी गरीब परिवार से आते हैं, पिछड़े वर्ग से आते हैं और यही बात विपक्ष को चुभती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू खानदान की मानसिकता आज भी वही है और गरीब, पिछड़े वर्ग से आए व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर देखना उन्हें बर्दाश्त नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में काम नियमों और परंपराओं के अनुसार होता है। जो किताब अभी प्रकाशित भी नहीं हुई है, उस पर चर्चा की जिद करना और सदन को बाधित करना, कहां तक जायज है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD