Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

चाहे खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान, पाकिस्तान हर जगह हार रहा है : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 17:29 IST

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले से पाकिस्तान के यू-टर्न को लेकर देश की राजनीति में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री से लेकर विभिन्न राज्यों के नेताओं और विपक्षी दलों ने पाकिस्तान के इस कदम पर अलग-अलग नजरिए से अपनी बात रखी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान की स्थिति पर दया आती है। 

उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान, पाकिस्तान हर जगह हार रहा है और आज दुनिया भर में मदद की भीख मांग रहा है। पाकिस्तान की हालत अब ऐसी हो गई है कि वह किसी भी मोर्चे पर मजबूती से खड़ा नहीं हो पा रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार देश की जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है और आगे भी ऐसा करते रहना चाहिए। 

खिलाड़ी पूरे देश और दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब खिलाड़ी जीतते हैं, तो देश जीतता है। खेल को खेल की भावना से देखा जाना चाहिए, लेकिन देश की भावनाएं सर्वोपरि हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारत की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, तो भारतीय खिलाड़ी कई बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर चुके हैं। 

उन्होंने साफ किया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व है, जहां आईसीसी की भूमिका होती है और बीसीसीआई एक स्वतंत्र संस्था है, जो आईसीसी के नियमों के अनुसार काम करती है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने पाकिस्तान के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने नाटक के बाद पाकिस्तान खेलने के लिए तैयार हुआ, लेकिन सवाल यह है कि सीजफायर के तुरंत बाद मैच क्यों रखे गए और एक टी20 मैच को लेकर इतना हंगामा क्यों किया गया?

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं यह मामला व्यावसायिक हितों से जुड़ा है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच का व्यावसायिक मूल्य बहुत ज्यादा होता है। उनके अनुसार, तमाम ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार खेलने का फैसला किया, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने कहा कि हमेशा दूसरों की सोच पर निर्भर रहना आत्मनिर्भरता नहीं कहलाता।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD