Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चिराग पासवान ने प्लास्ट इंडिया 2026 का दौरा किया

प्लास्टिक उद्योग की स्थिति रिपोर्ट 2025 जारी की

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP, PLASTINDIA 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 16:06 IST

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्लास्टइंडिया 2026 प्रदर्शनी का दौरा किया। 5 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी विश्व की अग्रणी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक है। अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने प्लास्टिक उद्योग स्थिति रिपोर्ट 2025 जारी की और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क (आईआईएमसीआईपी) के सहयोग से प्लास्टइंडिया फाउंडेशन द्वारा विकसित स्टार्टअप सर्च इनिशिएटिव के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

उद्योग जगत के हितधारकों को संबोधित करते हुए, श्री चिराग पासवान ने विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अपव्यय को कम करने और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय विकास और आत्मनिर्भरता में योगदान देते हुए सतत विनिर्माण की दिशा में प्लास्टिक उद्योग के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

प्लास्टइंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्लास्टइंडिया 2026 ने भारत और विदेश के उद्योग जगत के नेताओं, वैश्विक खरीदारों, नवप्रवर्तकों और नीति निर्माताओं को एक मंच प्रदान किया है, जो वैश्विक प्लास्टिक मूल्य श्रृंखला में भारत की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करता है। प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रविश कामथ ने कहा कि प्लास्टिक उद्योग स्थिति रिपोर्ट 2025 उद्योग के विकास, निर्यात और स्थिरता परिवर्तन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है, जबकि एनईसी प्लास्टइंडिया 2026 के अध्यक्ष श्री आलोक तिबरेवाला ने बताया कि स्टार्टअप खोज पहल नवाचार-आधारित, टिकाऊ समाधानों का समर्थन करती है, जिसमें 150 से अधिक आवेदकों में से 10 स्टार्टअप का चयन किया गया है और उन्हें “भारत नेक्स्ट” थीम के तहत 2 लाख रुपये प्रत्येक का पुरस्कार दिया गया है।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP , PLASTINDIA 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD