Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुलाब चंद कटारिया ने सीमावर्ती जिलों में नशों के खिलाफ चार दिवसीय पदयात्रा का तरन तारन से किया शुभारंभ

दरबार साहिब, तरन तारन में शीश नवाकर नशों के खिलाफ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Rahul, DC Tarn Taran, Tarn Taran, Deputy Commissioner Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 13:55 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेश में नशों के खिलाफ संघर्ष को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रही तीव्र नशा-विरोधी जागरूकता मुहिम के दूसरे चरण के तहत आज सीमावर्ती जिलों में नशों के खिलाफ चार दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ तरन तारन से किया। पदयात्रा से पूर्व उन्होंने दरबार साहिब, तरन तारन में शीश नवाया और सर्वत्र भलाई तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।

श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, तरन तारन से पुलिस लाइन, तरन तारन तक आयोजित इस पदयात्रा में प्रदेश भर से हजारों विद्यार्थी, एनजीओ और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और बैंड की मधुर धुनों से सजी इस पदयात्रा ने पंजाब को पुनः रंगला और नशा-मुक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया। 

इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि जागरूकता अभियान के इस दूसरे चरण में तरन तारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में चार दिवसीय जागरूकता पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य नशों के खिलाफ जनभागीदारी को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयासों से आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य नशों के घातक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

राज्यपाल ने दोहराया कि नशों के खिलाफ लड़ाई में कानून का सख्त प्रवर्तन, निरंतर जन-जागरूकता के साथ-साथ पुनर्वास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशों का दुरुपयोग केवल स्थानीय या प्रांतीय समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक चुनौती है, जिसके लिए सतत और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई निरंतर और ईमानदार होनी चाहिए। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों तथा अन्य संस्थाओं से इस जन-आंदोलन में सक्रिय भागीदारी और समर्थन का आह्वान किया। यह अभियान पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के साझा लक्ष्य की दिशा में समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास है।

राज्यपाल ने कहा कि गुरुओं की इस पावन धरती पर नशों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह राज्यपाल का नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन है। अकेले सरकारें यह लड़ाई नहीं लड़ सकतीं। सरकारें अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं, पर इसे जड़ से समाप्त करने के लिए जनता को आगे आना होगा। हम सबको मिलकर लड़ना होगा, तभी नशा खत्म होगा। 

उन्होंने कहा कि नशा करने वालों से नफरत नहीं, बल्कि प्यार और सहायता से उन्हें नशे से दूर किया जाए। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने से ही नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस अवसर पर पंजाब के राजपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब के सचिव श्री शिवदुलार सिंह, डिप्टी कमिश्नर तरन तारन श्री राहुल, एसएसपी श्री सुरेंद्र लांबा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के उप-कुलपति तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Rahul , DC Tarn Taran , Tarn Taran , Deputy Commissioner Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD