केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मच्छी मंडी पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण करवाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मच्छी मंडी का पार्किंग स्टैंड बढ़िया बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि पार्किंग स्टैंड की हालत ठीक नहीं है। इस पार्किंग स्टैंड में पहले सीवरेज व्यवस्था डलवाई जाएगी, क्योंकि मामूली सी बरसात होने पर यहां पर लंबे अरसे तक पानी खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड को पूरी तरह से पक्का करवा दिया जाएगा।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड की चारों ओर दीवार बनवाने के साथ-साथ दो गेट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड का नवीनीकरण होने के उपरांत यहां के दुकानदारों को तो लाभ मिलेगा ही।
इसके साथ-साथ इस क्षेत्र के आसपास के घरों में रहने वाले लोग जो अपनी गाड़ियां यहां पर पार्क करते हैं, उनको भी लाभ मिलेगा। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अंदुरून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए उचित पार्किंग स्टैंड बनवाने का उन्होंने पहले ही लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। उ
न्होंने कहा कि कैरो मार्केट में भी आधुनिक पार्किंग स्टैंड का निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग स्टैंड में लगभग 350 गाड़ियां ऑटोमेटिक तरीके से पार्क हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड को जून 2026 को लोगों को समर्पित करवा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, वासु राम, बबिता जयसवाल,मैडम पूनम, विक्की कुमार,गुरदास सिंह, जग्गा सिंह, अजय नेओल, बिट्टू दोधी, नगर निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।