Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन व सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह की बैठक

पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध : ओएसडी सुखवीर सिंह

Sukhveer Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:54 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज धूरी में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा तथा कमीशन के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करना तथा सरकार की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन देना था।

बैठक के दौरान ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए पारदर्शी, सरल और सुरक्षित व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके।

इस अवसर पर पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा और सदस्यों ने व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचा, सुविधाएं, सुरक्षा तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर अपने सुझाव साझा किए। ओएसडी सुखवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि इन सभी सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

सुखवीर सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग पंजाब की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से सरकार और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद और मजबूत होगा। बैठक के दौरान पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने बताया कि ट्रेड कमीशन द्वारा ब्लॉक स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बैठक में कमीशन के सदस्य जगतार सिंह, बसंत लाल, अमन खान, संदीप सिंह, बलाल खान, कुलदीप सिंह, राजिंदर कुमार, अवतार सिंह, दीपक वर्मा और जसवीर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए जा रहे जनहितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, रमणदीप सिंह, नरेश सिंगला, जसपाल भुल्लर और रछपाल सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD