Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर में करीब 4.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

धूरी को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम

Sukhveer Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:48 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने धूरी शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज धूरी शहर में करीब 4.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की। ये विकास कार्य पंजाब सरकार द्वारा शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 9 में संगरूर की ओर से धूरी शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की शुरुआत कराते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 80 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली टाइलें लगाई जाएंगी। 

इसके साथ ही शहर की सुंदरता को और निखारने के लिए 19 सिंगल ब्रैकेट पोल और 12 डबल ब्रैकेट पोल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि एंट्री प्वाइंट पर पाम के पेड़ लगाए जाएंगे तथा इन पेड़ों को आकर्षक रूप देने के लिए करीब 40 सुंदर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय धूरी शहर की एंट्री और भी आकर्षक व मनमोहक दिखाई देगी। 

इसके अलावा 67 लाख रुपये की लागत से आईटीआई सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आज धूरी शहर के वार्ड नंबर 4 में भी करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यों के अंतर्गत गोल पार्क के निकट तथा सिलाई केंद्र वाले क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाना, पीवीसी पाइप डालना और गलियों व नालियों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में सुधार होगा।

इस मौके पर संबोधन करते हुए ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों और कस्बों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धूरी शहर को एक सुंदर, स्वच्छ और सुविधाओं से युक्त मॉडल शहर के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि धूरीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रेलवे ओवर ब्रिज का टेंडर हो चुका है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आरओबी के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेलवे ओवर ब्रिज से धूरी शहर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इससे बाद ओएसडी सुखवीर सिंह त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म सभा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, रमणदीप सिंह, विजय कुमार गोयल, श्याम सिंगला, नरेश सिंगला, जसपाल भुल्लर, रछपाल सिंह, राजीव चौधरी सहित बड़ी संख्या में धूरीवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD