Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

टी20 वर्ल्ड कप : हैट्रिक से चूके महेश थीक्षाना, श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Maheesh Theekshana, Wanindu Hasaranga, Kamindu Mendis, Kusal Mendis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:36 IST

श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के छठे मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के महेश थीक्षाना हैट्रिक का मौका चूक गए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और कामिल मिसारा की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की।

कामिल मिसारा 11 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 34 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट तेजी से गिरे। आलम ये रहा कि 86 के स्कोर तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

यहां से कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ते हुए श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। कामिंदु ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन जुटाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।विपक्षी खेमे से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट मार्क एडेर और गैरेथ डेलानी के हाथ लगा।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 143 रन पर सिमट गई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने रॉस एडेर के साथ पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। स्टर्लिंग 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने एडेर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जुटाते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।एडेर 23 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टेक्टर ने लॉरेन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम का शतक पूरा करवाया। 

टकर ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया, जबकि टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। आयरलैंड ने 120 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया था, जिसके बाद टीम 13 रन ही अपने खाते में जोड़ सकी।श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट निकाले। 

महेश थीक्षाना ने 17वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट हासिल किए, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया, अगली बॉल पर गैरेथ डेलानी का विकेट निकाला, लेकिन हैट्रिक नहीं ले सके। इनके अलावा, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, जबकि दुश्मन्था चमीरा और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Maheesh Theekshana , Wanindu Hasaranga , Kamindu Mendis , Kusal Mendis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD