Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सोफी चौधरी बर्थडे : फिल्मों से दूर, फिर भी कमा रहीं मोटा पैसा, एक्टिंग छोड़ सिंगिंग को बनाया अपना करियर

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 11:46 IST

बॉलीवुड की चकाचौंध किसी को भी अपनी तरफ खींच लेती है, और यही कारण है कि अभिनेत्री बनने का सपना लिए कई लड़कियां और मॉडल बी-टाउन में कदम रखती हैं। कुछ अभिनेत्रियों की फिल्में पर्दे पर छा जाती हैं, तो कुछ चुनिंदा फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना लेती हैं। ऐसी ही एक सिंगर और अभिनेत्री सोफी चौधरी हैं, जो आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी फिल्मों से ज्यादा पैसा कमा रही हैं।

8 फरवरी को जन्मी सोफी चौधरी बचपन से ही मल्टीटैलेंटेड रही हैं। उनका जन्म मैनचेस्टर, इंग्लैंड में हुआ था, जहां उनके पिता ने इटली की एक्ट्रेस अभिनेत्री सोफिया लॉरेन से प्रभावित होकर बेटी का नाम सोफी रखा था। सोफी को बचपन से ही सिंगिंग से प्यार था और उनकी आवाज की प्रतिभा को 12 साल की उम्र में ही पहचान मिल गई थी।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली सोफी के म्यूजिक करियर को पहला ब्रेक संगीत निर्देशक बिद्दू अप्पैया ने दिया और उन्होंने अलीशा चिनॉय जैसी सिंगर्स के साथ काम किया। पॉप म्यूजिक को अपनी आत्मा मानने वाली सोफी साल 2000 में इंटरनेशनल पॉप बैंड संसारा का हिस्सा रहीं और कई स्टेज परफॉर्मेंस दिए, लेकिन यहां वे ज्यादा समय तक काम नहीं कर पाईं, जिसके बाद उन्होंने खुद के सिंगल एल्बम गाने और फीचर करने का फैसला लिया। 

सोफी ने 90 के दशक के गाने 'सजन में नाचूंगी' को रीमेक किया। ये गाना खूब पसंद किया गया क्योंकि गाने में पुराने लिरिक्स के साथ पॉप म्यूजिक का तड़का लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने 'सोफी एंड डॉक्टर लव', 'बेबी लव', 'एक परदेसी मेरा दिल ले गया', और 'साउंड ऑफ सोफी' जैसे एल्बम रिलीज किए। उन्होंने बप्‍पी लहिरी और ऋषि रिच जैसे सिंगर्स के साथ काम किया। 

म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज को भी होस्ट किया और वहीं से उनके लिए फिल्मों के रास्ते आसानी से खुल गए। अभिनेत्री ने 'शादी नंबर 1', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'हे बेबी' और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में काम किया। हालांकि फिल्मों में सोफी को पहचान तो मिली लेकिन वे लीड एक्ट्रेस बनने से चूक गईं। आज भी सोफी अपने एल्बम सॉन्ग की वजह से बहुत पॉपुलर हैं। उनके कई गाने बैक-टू-बैक रिलीज हो रहे हैं और वे अरबपतियों की शादी और फंक्शन भी होस्ट करती हैं।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD