Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सदन की मर्यादा जनप्रतिनिधि पर टिकी रहती है : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Kiren Rijiju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:22 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने सदस्यों के मध्य 'सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र' विषयक व्याख्यान को संबोधित भी किया। ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि जिस सभागृह के जनप्रतिनिधि नियम प्रक्रियाओं, परंपराओं को जानेंगे, संविधान को समझेंगे, जनता की भावना और अपेक्षाओं को समझेंगे और जनसेवा करते हुए अपने क्षेत्र के अलावा राज्य के मुद्दों को सशक्त तरीके से रखेंगे, उतना ही सदन की गरिमा बढ़ेगी और नेतृत्व भी सशक्त होगा।

'सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र' के विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 2026 तक देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं के कार्यवाहियों को डिजिटलीकरण कर एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ऐसा किया जा चुका है। इससे हर चीज एक जगह उपलब्ध होगी। इससे विधायकों की क्षमता भी बढ़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि किसी सदन का सामर्थ्य और ताकत उसका जनप्रतिनिधि होता है। सभागृह के अंदर कितने भी बेहतर नियम और कानून बना दिए जाएं, लेकिन उसका पालन करने वाला जनप्रतिनिधि कैसा है, उस पर उस सभा की मर्यादा टिकी रहती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में जितनी मर्यादा रहेगी और जितना सशक्त विधायक रहेगा, उतना शासन में पारदर्शिता रहेगी। 

इसके अलावा कार्यपालिका पर नियंत्रण रहेगा और हम ऐसे शासन की कल्पना करेंगे, जिसके लिए जनता ने हमें चुनकर भेजा है। उन्होंने कहा, "आज जरूरत है कि शासन में पारदर्शिता हो, प्रशासन में जवाबदेही हो और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज भी सदन के माध्यम से सरकार तक पहुंचे और उसे न्याय मिले।" 

उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे बेहतर संवाद करें और इसके लिए अध्ययन जरूरी है। ओम बिरला ने कहा कि जनता बहुत अपेक्षाओं से हमें चुनकर भेजती है और अपेक्षा करती है कि विधायक ही उनकी बात सरकार तक पहुंचा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ने स्थापना दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। 

इस मौके पर ओम बिरला ने एनईवीए की ओर से संचालित डिजिटल हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां पहुंचने पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू का भी स्वागत किया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD