Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता रोजगार और निवेश को बढ़ावा देगा : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:14 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को दोनों देशों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुरी ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में दोनों महान देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, "भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हमारे दोनों महान देशों की एक शानदार भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।" उन्होंने आगे कहा, "यह 'मेक इन इंडिया' पहल को और मजबूत करेगा और हमारे किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करके, खासकर हमारे युवाओं के लिए, बड़े अवसर खोलेगा। 

जैसे-जैसे हम विकसित भारत की ओर अपनी यात्रा जारी रखेंगे, यह फ्रेमवर्क इनोवेशन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत और अमेरिका के बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।" बता दें कि यह फ्रेमवर्क कई तरह के भारतीय सामानों पर टैरिफ हटाने का रास्ता भी खोलता है। 

यह कदम अंतरिम समझौते के सफल नतीजे पर निर्भर करता है। इस लिस्ट में जेनेरिक दवाएं, रत्न और हीरे और एयरक्राफ्ट पार्ट्स शामिल हैं। ये ऐसे सेक्टर हैं जहां भारत की ग्लोबल हिस्सेदारी मजबूत है और अमेरिका में इनकी डिमांड ज्यादा है। वॉशिंगटन कुछ भारतीय एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर भी टैरिफ हटाएगा। 

ये ड्यूटी पहले एल्यूमीनियम, स्टील और तांबे के इंपोर्ट से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा घोषणाओं के तहत लगाई गई थीं। भारत को ऑटोमोटिव पार्ट्स के लिए तरजीही टैरिफ रेट कोटा मिलेगा। ये पार्ट्स ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा टैरिफ के तहत आते हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD