Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मीडिया और चुनाव पर संवाद: अनिंदिता मित्रा की पीयू छात्रों से बातचीत

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:40 IST

पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने आज पंजाब विश्वविद्यालय के जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) के 34 छात्रों के साथ एक जानकारीपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया। यह संवाद छात्रों के लिए मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता तथा समकालीन संचार प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने का मंच बना।

इस सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनाव संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए आधुनिक संचार साधनों और जनसंपर्क रणनीतियों के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने में मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए अनिंदिता मित्रा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसंचार माध्यमों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही और तथ्यात्मक जानकारी का प्रसार, जनमत निर्माण और नागरिकों को सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाना मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंचार के छात्र, भविष्य के मीडिया पेशेवर होने के नाते, चुनावी प्रक्रिया के दौरान नैतिक पत्रकारिता और जिम्मेदार संचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब ने छात्रों को अपने शैक्षणिक ज्ञान और रचनात्मक कौशल का उपयोग करते हुए जागरूक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा मीडिया कार्यप्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब से प्रत्यक्ष संवाद के अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। 

यह संवाद चुनावी प्राधिकरणों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच निरंतर संपर्क के महत्व को रेखांकित करता है, जिससे युवाओं को नागरिक दायित्वों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD