Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर निशांत कुमार यादव ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता की मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान, चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में श्रेष्ठ स्थान पाने वाली प्रदेश की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित जींद से दौड़ेगी विकसित हरियाणा की नई रफ्तार, 17 जुलाई बनेगा इतिहास का नया अध्याय : रणबीर गंगवा जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी : कृष्ण लाल पंवार SIR के तहत 15 जुलाई तक 99.83% मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र ई-वाहन खरीदना होगा आसान: हरियाणा ई-वाहन नीति में किए जाएं आवश्यक बदलाव - राव नरबीर सिंह एआई-संचालित स्क्रीनिंग अभियान के माध्यम से हरियाणा में टीबी के 25,600 से अधिक नए मामलों का पता चला 17 जुलाई को जींद रचेगा नया इतिहास - नरेन्द्र मोदी देंगे हरियाणा को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगात संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन : नायब सिंह सैनी

 

SIR के तहत 15 जुलाई तक 99.83% मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र

प्रदेश में 37,055 बीएलओ-टू किए गए नियुक्त

A Sreenivas, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:12 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 15 जुलाई तक कुल 2,06,20,019 (99.83 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,70,47,394 यानी 82.53 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 33,66,901 (16.30 प्रतिशत) मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट पाए गए हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 37,055 बीएलओ-II नियुक्त किए गए हैं। इनमें 19,051 भारतीय जनता पार्टी, 15,818 इंडियन नेशनल कांग्रेस, 1,476 इंडियन नेशनल लोकदल, 54 आम आदमी पार्टी, 314 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) तथा 342 जननायक जनता पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलओ-II शामिल हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 24 जुलाई से पहले अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराएं या ऑनलाइन जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। अन्यथा उनका नाम 31.07.2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ को बुक ए कॉल के माध्यम से व 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD