Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परीक्षा पे चर्चा : नरेंद्र मोदी ने छात्रों को सिखाया टाइम मैनेजमेंट और कर्तव्य पालन का पाठ

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Pariksha Pe Charcha, Pariksha Pe Charcha 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 16:14 IST

करोड़ों छात्र बीते कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' की प्रतीक्षा कर रहे थे। छात्रों का यह इंतजार शुक्रवार सुबह समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह 10 बजे छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' की। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने परीक्षा से जुड़े तनाव और घबराहट को पीछे छोड़ परीक्षा की तैयारी पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हासिल किया। 

छात्रों का कहना था कि उन्हें इस चर्चा के जरिए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचार व मार्गदर्शन मिले। 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कर्तव्य पालन के महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की। 'कर्तव्य पालन' पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपने जीवन के तरीकों में सुधार लाना चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने छात्रों से स्वच्छता पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकसित भारत बनाना है, तो हमें यह तय करना होगा कि हम गंदगी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में हमें परिवार, मोहल्ले या बाहर कहीं भी समझौता नहीं करना होगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारा स्वस्थ रहना भी एक तरह से हमारा कर्तव्य है। 

अगर हम इतना भी कर लें तो दुनिया की कोई ताकत भारत को विकसित भारत बनने से रोक नहीं सकती है। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से प्रश्न पूछते हुए कहा कि आप उस पीढ़ी में हैं जहां आपके पास इतना खुला आसमान हैं, इतना बड़ा कैनवास हैं और ऐसे में आप के ध्यान में क्या आता है कि आप क्या कर सकते हैं। 

एक छात्र ने इस पर कहा कि आज कल जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। एआई में बहुत सारी चीजें होती हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको टेक्नोलॉजी का यह अवसर मिला है। हमारे जमाने में इतनी टेक्नोलॉजी नहीं थी। उन्होंने छात्रों से कहा कि एआई आपकी शक्ति को बढ़ाने वाली होनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने एआई के सकारात्मक पहलुओं व सार्थक उपयोग की बात की। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने सीधे प्रधानमंत्री से सुझाव मांगे। परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री की सलाह ली। साथ ही कई छात्रों ने गणित व अन्य प्रश्नों को लेकर भी सवाल पूछे। छात्रों ने प्रधानमंत्री से बोर्ड परीक्षा और स्कूल एग्जामिनेशन को लेकर प्रश्न पूछे। 

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Pariksha Pe Charcha , Pariksha Pe Charcha 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD