Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

हेमा मालिनी ने रेखा गुप्ता से मुलाकात की

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Hema Malini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:11 IST

सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, “इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।” इससे पहले, विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल इलाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके लिए समाज के सामूहिक सहयोग और मानवीय संवेदनशीलता की भी जरूरत है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर धीरे-धीरे दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनते जा रहे हैं। फिलहाल, राजधानी में करीब 350 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं, जहां मुंह, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की मुफ्त जांच के साथ-साथ दवाइयां, टीकाकरण और जरूरी जांच सुविधाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है और अब तक 43 करोड़ से अधिक लोग इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। दिल्ली में भी लाखों लोग इस योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि देशभर में 16,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कई दवाइयां 90 प्रतिशत तक सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। 

आम लोगों तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाने के लिए दिल्ली में भी इन केंद्रों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रमुख केंद्रीय अस्पतालों—एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल—के लिए 10,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

इससे चिकित्सा ढांचे को मजबूत किया जाएगा, आधुनिक उपकरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर, सुलभ और सम्मानजनक इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जनसेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे सभी संस्थानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Hema Malini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD