Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से की मुलाकात; निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर हुई चर्चा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narendra Singh Shergill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:44 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बीती शाम पंजाब भवन में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की। नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायोग के औपचारिक अनुरोध पर आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और अल्बर्टा प्रांतों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने तथा आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अल्बर्टा सरकार की स्वदेशी संबंधों की मंत्री राजन साहनी ने किया। उनके साथ प्रीमियर कार्यालय के स्टेकहोल्डर्स एडमिनिस्ट्रेटर जतिंदर सिंह ततला, अल्बर्टा की यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी के नेता के वरिष्ठ सलाहकार हैप्पी मान, स्वदेशी संबंध विभाग की कार्यवाहक संचालन निदेशक जेनेवीव टरकोट, जग रूप कलों, जसविंदर ग्रेवाल तथा पुनीत कुमार गोयल भी शामिल थे।

बैठक के दौरान ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के अधिकारियों ने राज्य में उपलब्ध विभिन्न निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वीडियो और पावरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को पंजाब के औद्योगिक ढांचे तथा राज्य सरकार द्वारा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अल्बर्टा सरकार की मंत्री रजन साहनी ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल ‘इन्वेस्ट पंजाब’ की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्सुक है और हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई सक्रिय नीति की सराहना करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की यह यात्रा ‘इंडिया एनर्जी वीक’ से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के व्यापक भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

इस दौरान सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में वरिष्ठ सरकारी नेताओं और निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ बैठकें की जा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां अल्बर्टा और पंजाब द्विपक्षीय विकास के लिए मिलकर कार्य कर सकते हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां स्थापित करने के लिए पंजाब की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ये साझेदारियां केवल व्यापार तक सीमित न होकर सतत विकास और साझा समृद्धि पर केंद्रित हों। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसे सार्थक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है जो दोनों प्रांतों के लिए लाभकारी हो और नवाचार-आधारित विकास के माध्यम से आर्थिक संबंधों को और मजबूत करे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री के साथ मिल्कफेड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर, उद्योग सचिव महेंद्र पाल, इन्वेस्ट पंजाब के अतिरिक्त सीईओ रुबिंदरजीत सिंह बराड़ तथा बिजली विभाग की विशेष सचिव डॉ. सईद सहरिश असगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह बैठक सहयोग, नवाचार और आपसी विश्वास के आधार पर अल्बर्टा और पंजाब के बीच एक मजबूत आर्थिक गलियारा विकसित करने के साझा संकल्प पर केंद्रित रही।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narendra Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD