Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

आईसीसी टी20 रैंकिंग : ईशान किशन ने लगाई 32 पायदान की छलांग, नंबर-1 ऑलराउंडर बने सैम अयूब

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 13:03 IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में 32 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान के सैम अयूब ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में स्थान मिला। उन्होंने सीरीज के तीन मुकाबलों में 76, 28 और 103 रन की पारी खेली। 

कुल 207 रन बनाने के साथ ईशान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी लगाया। इस शानदार बल्लेबाजी के साथ ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 32वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पछाड़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। 

वहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस बीच, पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मेट की ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। 23 वर्षीय अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज में 119 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए।

उन्होंने इस शानदार खेल के साथ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर, अबरार अहमद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए। यह दाएं हाथ का गेंदबाज शीर्ष पायदान पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 अंक पीछे है।

पाकिस्तान के ऑलराउंडर, मोहम्मद नवाज, जिन्होंने सीरीज में 5 विकेट लिए, गेंदबाजों की रैंकिंग में आठ स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के लेग-स्पिनर आदिल राशिद दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पायदान पर आ गए हैं। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर आठ स्थान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए।

टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में भी अन्य बदलाव हुए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवें स्थान और साउथ अफ्रीका के ओपनर रयान रिकलेटन 42 पायदान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD