Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कपिल मिश्रा ने स्पीकर को पत्र लिखा, पंजाब पुलिस की एफआईआर को विशेषाधिकार उल्लंघन बताया

Kapil Mishra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:43 IST

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक पत्र लिखकर विधायी विशेषाधिकार के उल्लंघन का मामला उठाया है। उन्होंने संविधान के आर्टिकल 361 ए का हवाला देते हुए अनुरोध किया है कि पंजाब पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और संबंधित कार्रवाई को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजकर जांच की जाए।

मंत्री ने पत्र में कहा कि पंजाब पुलिस की ओर से इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआईआर और उससे जुड़ी कार्रवाई दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के प्रकाशन पर संवैधानिक सुरक्षा का उल्लंघन है। आर्टिकल 361 ए के अनुसार, संसद या राज्य विधानमंडल की कार्यवाही की काफी हद तक सही रिपोर्ट के प्रकाशन पर कोई व्यक्ति पर सिविल या आपराधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती, जब तक साबित न हो कि यह दुर्भावना से किया गया था। यह सुरक्षा गुप्त बैठकों पर लागू नहीं होती।

कपिल मिश्रा ने याद दिलाया कि 6 जनवरी 2026 को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने सिख गुरुओं के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सदन में हंगामा हो गया और कार्यवाही बाधित हुई। 9 जनवरी को मुख्य सचेतक अभय वर्मा ने सदन को बताया कि जालंधर पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आरोप है कि कपिल मिश्रा ने सदन की कार्यवाही की छेड़छाड़ की हुई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड की। 

उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर की प्रेस रिलीज का जिक्र करते हुए कहा कि वीडियो उनके अकाउंट से डाउनलोड किया गया और उन पर जानबूझकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। इस एफआईआर को मीडिया में काफी कवरेज मिला और संबंधित रिपोर्ट्स की कॉपी पत्र के साथ संलग्न की गई हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि उन्होंने जो वीडियो क्लिप शेयर किया, वह दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही का सही और सटीक हिस्सा था। 

इसलिए यह पूरी तरह आर्टिकल 361ए की सुरक्षा के दायरे में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एफआईआर एक चुने हुए विधायक के विशेषाधिकारों को कमजोर करने और उनके विधायी कर्तव्यों को निर्वहन में डराने-धमकाने की कोशिश है। इकबाल सिंह और पंजाब पुलिस अधिकारियों का आचरण संवैधानिक गारंटियों की उपेक्षा और सदन के सामूहिक विशेषाधिकारों का उल्लंघन दर्शाता है।

यह विवाद दिल्ली विधानसभा और पंजाब पुलिस के बीच तनाव का कारण बन गया है। पहले दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन, अब कपिल मिश्रा ने स्पीकर से सीधे विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की है। 

 

Tags: Kapil Mishra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD