Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वडोदरा में महंत स्वामी महाराज का जन्मजयन्ती महोत्सव भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Vadodara, Gujarat, Dr Mohan Yadav, Mohan Yadav, Chief Minister of Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 10:48 IST

परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्मजयन्ती महोत्सव वडोदरा में अत्यंत भव्यता, दिव्यता और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सनातन संस्कृति, शिक्षा और सेवा के मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के दिव्य जीवन, अहं-शून्यता, आध्यात्मिक प्रभाव और प्रेरणादायी वाणी को दर्शाने वाली विशेष वीडियो प्रस्तुति से हुई। 

बी.ए.पी.एस. संस्था के वरिष्ठ संतों ने उनके जीवन, कार्यों और समाज के प्रति योगदान पर प्रेरक उद्बोधन दिए।इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बी.ए.पी.एस. के वरिष्ठ संतों द्वारा दोनों मुख्यमंत्रियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश का भी वाचन किया गया। 

महोत्सव का एक ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब इंग्लैंड से पधारे गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी ने परम पूज्य महंत स्वामी महाराज को ‘हिन्दू ग्रंथ के सबसे विराट सामूहिक पाठ’ के लिए सम्मान-पत्र अर्पित किया। महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से बी.ए.पी.एस. संस्था के 3 से 13 वर्ष की आयु के 15,666 बच्चों ने उनके द्वारा रचित 315 श्लोकों वाले ‘सत्संगदीक्षा’ ग्रंथ का एक वर्ष में संस्कृत में पूर्ण सामूहिक मुखपाठ किया, जो अपने आप में एक दुर्लभ और ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

इसी अवसर पर परम पूज्य महंत स्वामी महाराज द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के लिए ‘मोबाइल पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षा की ज्योत को हर घर तक पहुंचाना है। बच्चों के लिए विशेष यूट्यूब चैनल ‘बीएपीएस किड्स’ का लोकार्पण और ‘सत्संग दीक्षा से मिली जानकारी’ ग्रंथ का विमोचन भी किया गया।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने महंत स्वामी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महंत स्वामी महाराज का जन्म जबलपुर में हुआ, यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के समापन पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा की गई सामूहिक आरती और लाखों दीपों से सजा वातावरण अत्यंत भावविभोर कर देने वाला रहा। परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस भव्य आयोजन में 800 संतों और लगभग दो लाख भक्तों की प्रत्यक्ष उपस्थिति रही। तीन महीने की तैयारियों में 14,000 स्वयंसेवकों और वडोदरा नगर निगम के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का सीधा प्रसारण भारत और विदेशों में ऑनलाइन के माध्यम से किया गया।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Vadodara , Gujarat , Dr Mohan Yadav , Mohan Yadav , Chief Minister of Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD