Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आदमपुर फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू हो, पीएम मोदी से पवन टीनू की अपील

2016 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट आज तक अधूरा, जमीन अधिग्रहण विवाद में अटका विकास कार्य

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आदमपुर , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 12:38 IST

आदमपुर फ्लाईओवर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को दोबारा शुरू करवाने के लिए आदमपुर हलका इंचार्ज एवं पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशपर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री जालंधर आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें बंद पड़े आदमपुर फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू करने की घोषणा जरूर करनी चाहिए।

पवन टीनू ने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन उस दौरान राज्य को किसी प्रकार का विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रधानमंत्री जालंधर दौरे के दौरान आदमपुर फ्लाईओवर जैसे महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार करते हुए कोई ठोस और सकारात्मक फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से आदमपुर की ओर से गुजरते हैं, तो वे खुद देख पाएंगे कि फ्लाईओवर का निर्माण अधूरा रहने के कारण आम लोगों को रोजाना कितनी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर वे हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करते हैं, तो ऊपर से फ्लाईओवर के लिए बनाए गए करीब 70 पिलर साफ नजर आएंगे, जो वर्षों से अधूरे पड़े हैं और केंद्र सरकार की लापरवाही व उदासीनता की गवाही दे रहे हैं।

पवन टीनू ने बताया कि आदमपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन वर्ष 2020 में पिछली कांग्रेस सरकार की ढीली नीतियों और लापरवाही के चलते यह काम पूरी तरह से बंद हो गया। काम रुकने के बाद सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई, जिसके चलते ठेकेदार ने आगे काम करने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि पार्ट टाईम मुख्मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लगातार केंद्र सरकार से फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर जमीन अधिग्रहण में घोटाले की बात कही। 

इसी के चलते 29 जुलाई 2025 को इस प्रोजेक्ट का काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पवन टीनू ने आगे जानकारी दी कि इसके अगले ही दिन, 30 जुलाई 2025 को वे तीन अन्य सांसदों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। 

इस दौरान उन्होंने आदमपुर फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू करने की जोरदार मांग रखी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जमीन अधिग्रहण से जुड़ा घोटाला होशियारपुर क्षेत्र में हुआ है, तो उसकी सजा जालंधर-आदमपुर की जनता को क्यों दी जा रही है। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस प्रोजेक्ट में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज तक इस महत्वपूर्ण परियोजना पर काम दोबारा शुरू नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पवन टीनू ने कहा कि यह फ्लाईओवर जालंधर से होशियारपुर तक के मार्ग का अहम हिस्सा है और क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

जालंधर क्षेत्र में फोरलेन सड़क के लिए आवश्यक चौड़ाई का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन होशियारपुर की ओर सड़क चौड़ीकरण के लिए अब तक जमीन उपलब्ध न होने के कारण पूरा प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। उन्होंने आदमपुर की रणनीतिक और सामाजिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यहां भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस कैंप स्थित है, जहां से देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े-बड़े अभियान संचालित किए जाते हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आदमपुर से सुरक्षा संबंधी अहम गतिविधियां की गई थीं। इसके अलावा आदमपुर में सिविल एयरपोर्ट भी मौजूद है, जहां से बड़ी संख्या में लोग हवाई यात्रा करते हैं। धार्मिक यात्राओं पर जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं और यह सड़क हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।

पवन टीनू ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग पर फ्लाईओवर का अधूरा रहना न केवल विकास में बड़ी बाधा है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिना किसी देरी के आदमपुर फ्लाईओवर का काम तुरंत दोबारा शुरू किया जाए और इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। 

इस अवसर पर दोआबा मीडिया सचिव आत्मप्रकाश सिंह बबलू और आप नेता तरणदीप सिंह सन्नी, सतविंदर अरोड़ा प्रधान बजार मंडल आदमपुर , राकेश अग्रवाल, दविंदर सूरी ट्रेड विंग आप, दलजीत सिंह मिन्हास, पंकज, हनी, चरणजीत शैरी, राकेश कपूर और लखवीर सिंह मौजूद

 

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD