Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों को अपने हाथ से परोसा भोजन

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 11:59 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा। सीएम ने इस बात की जानकारी दी। सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला। 

जवानों की थालियों में भोजन परोसते हुए उनके साहस, शौर्य और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया। बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास की यह यात्रा हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान से ही संभव हो रही है। कठिन परिस्थितियों में देश और प्रदेश की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे इन वीरों का मनोबल बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

आपका सम्मान-हमारा कर्तव्य। मुख्यमंत्री बस सेवा का जिक्र करते हुए सीएम साय ने बताया कि मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में नई रफ्तार आई है। नारायणपुर प्रवास के दौरान, एक समय नक्सलवाद से प्रभावित रहे कुरुषनार से नारायणपुर तक यात्रियों के साथ बस यात्रा कर जमीनी बदलाव को प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर मिला। 

वर्षों तक माओवाद के कारण सार्वजनिक परिवहन से वंचित रहे इन क्षेत्रों में आज सुरक्षित, नियमित और सुगम आवागमन संभव हो पाया है। नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत चार बसें संचालित हैं, जिनमें से तीन नियद नेल्ला नार मार्गों पर निरंतर सेवाएं दे रही हैं। सुशासन सरकार की यह पहल दूरस्थ जनजातीय अंचलों को विकास और मुख्यधारा से जोड़ने की सशक्त कड़ी है।

सीएम साय ने बताया कि नारायणपुर में 351 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ विकास को नई गति देंगी। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक समाप्ति की ओर है, जिससे विकास को गति मिल रही है। माओवाद के कारण यह क्षेत्र लम्बे समय तक प्रगति से अछूता रहा, अब यहां नवाचार हो रहे हैं। 

जनजातीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने हेतु बस्तर ओलंपिक एवं बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। सुशासन सरकार बस्तर के जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर जिले से 'महतारी वंदन योजना' की 24वीं किस्त जारी की गई। प्रदेश की 68.47 लाख माताओं और बहनों के खातों में 641 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनी है। हमारी सरकार हर महिला तक सम्मान, संबल और सुरक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD