Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ट्रक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 11:13 IST

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में शुक्रवार को असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कुमारघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिदांगछड़ा इलाके में हुई, जब अगरतला की ओर जा रहा 12 पहियों वाला मालवाहक ट्रक सामने से आ रहे एक यात्री ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। 

ऑटो-रिक्शा पेचारथल की ओर जा रहा था। हादसे के बाद दमकल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ऑटो-रिक्शा से चालक समेत छह घायलों को बाहर निकाला और उन्हें कुमारघाट उप-मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष चार की हालत गंभीर थी। 

बाद में उन्हें उनाकोटी जिला अस्पताल, कैलाशहर रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। बाकी दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मृतकों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक भास्कर गोस्वामी (47), कंचना चकमा (55), हरि शंकर देवात्रता (50) और गौरी मिली चकमा (35) के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों में यात्रापति चकमा (42) और मयरानी देबनाथ (55) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुमारघाट के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी उत्पलेंदु देबनाथ और कुमारघाट थाना प्रभारी संजय दास मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, सड़क हादसों और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए त्रिपुरा सरकार ने कई सख्त सड़क सुरक्षा उपाय लागू करना शुरू कर दिया है। इनमें ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ और ‘नो हेलमेट, नो अटेंडेंस’ जैसी नीतियां शामिल हैं।

राज्य में हेलमेट पहनना अनिवार्य करने, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप, त्रिपुरा के सभी जिलों में ‘जीरो फेटेलिटी मंथ’ योजना को अपनाया गया है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य तक लाना है। 

इसके तहत ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, गैर-सरकारी संगठन और आम नागरिक मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, यातायात अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैलियां, चर्चाएं, जनसंपर्क कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियान भी चलाए जा रहे हैं। 

इस महीने की शुरुआत में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संबंधित विभागों को राज्य में ‘गुजरात मॉडल ऑफ रोड सेफ्टी’ अपनाने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात मॉडल उन्नत तकनीक के उपयोग, सख्त कानून प्रवर्तन और दुर्घटना के बाद त्वरित बचाव व तत्काल चिकित्सा सहायता पर आधारित है।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD