Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मेल से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमिपूजन

वर्ष 2027 के अंत तक भटियात विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का किया ऐलान,

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भटियात , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:56 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल में मेल गांव से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही 1.25 किलो मीटर लंबी इस सड़क के बनने से ग्राम पंचायत मेल की लगभग 500 की आवादी लाभांवित होगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य तथा पेयजल के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में गत तीन बर्षों के दौरान लगभग 40 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यो को पूरा किया जा चुका है जबकि लगभग 41 ग्रामीण संपर्क सड़कों का भूमि पूजन के पश्चात निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 125 नई ग्रामीण सड़कों की आवश्यकता है जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2027 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान लोक विभाग के माध्यम से 220 करोड रुपए विभिन्न विकास परियोजनाएं आरंभ की गई हैं जबकि जल शक्ति विभाग के माध्यम से भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के अंत तक इस क्षेत्र में सड़क व पेयजल योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जा रही है। कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल के भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा तथा अगले लगभग डेढ़ वर्ष के अंदर इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मेल ग्राम पंचायत के साथ लगती लगभग 10 पंचायतों में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 8 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि 15 संपर्क सड़क से संबंधित विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है ताकि भविष्य में इनको स्तरोन्नत करने के लिए कोई तकनीकी समस्या न रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। 103.53 करोड रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर है। पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत 12 सड़कों में मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना रोड़, संपर्क सड़क मार्ग मरार, संपर्क सड़क मार्ग निचला मामल, संपर्क सड़क मार्ग तुलेर से कुडेरा तथा संपर्क सड़क मार्ग धरवाई शामिल है। 

उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिला चंबा में लगभग 500 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजे हैं। 

जिसमें प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण - सिंहुता-लाहडू-जोत- चम्बा भी शामिल है उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक द्रमण - सिंहुता-लाहडू-जोत- चम्बा को संभवतः स्वीकृति मिल जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सामरिक महत्व के इस एनएच पर कई सुरंगें व फ्लाईओवर बनने से द्रमण से चंबा की दूरी कम होगी जिसके परिणाम स्वरूप द्रमण से चंबा पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।   

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद्र चेला, ग्राम पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत मेल के पूर्व प्रधान धर्म सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दिवाकर सिंह पठानिया व अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर एचपीएससीबीएल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार व अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, तहसीलदार डलहौजी रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा, एसडीएससीओ चंद्र शेखर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष माहड़, सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त आर ओ महेंद्र लाल तथा जैशी राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD