Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समृद्धि यात्रा में समस्तीपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जिले को दी 188 योजनाओं की सौगात

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समस्तीपुर , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 11:50 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले को 188 योजनाओं की सौगात दी। सीएम नीतीश कुमार ने यहां राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में रिमोट के माध्यम से जिले के लिए 470 करोड़ रुपए की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का उद्घाटन एवं 84 करोड़ रुपए की 43 योजनाओं का शुभारंभ किया। 

उन्होंने सरायरंजन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर का निरीक्षण किया और क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नई-नई आधुनिक तकनीकों और ज्ञान को ठीक से आत्मसात करने और जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। 

इसके बाद मुख्यमंत्री भाषा प्रयोगशाला पहुंचे, जहां शिक्षकों ने बताया कि यहां पर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं बच्चों को सिखाई जाती हैं। उन्होंने परिसर में लगाए गए स्थानीय स्टार्टअप, इनोवेशन स्टॉल एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा तथा उसकी प्रशंसा की। 

उन्होंने सभी जीविका दीदियों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से काम कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आप लोग आगे बढ़ें, सरकार हरसंभव मदद कर रही है। इस क्रम में उन्होंने 23 हजार 472 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों को 437 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। सीएम नीतीश कुमार ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। 

उन्होंने बॉरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, समस्तीपुर द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और नई तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा समस्तीपुर में कराए जा रहे मल्टीपल क्रॉप फार्मिंग के मॉडल को भी देखा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से यहां के लघु उद्यमी के उत्पादों को बाजार पहुंचाने के भी निर्देश दिए, जिससे स्थानीय उत्पाद एवं स्थानीय बाजार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने समस्तीपुर जिला के हकीमाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन आरसीसी पुल सह बाईपास सड़क सहित चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD