Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के 24 गांवों के सरपंचों के साथ की बैठक

चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

Sukhvir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 16:29 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में हलके के 24 गांवों के सरपंचों-पंचों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका निपटारा किया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंचों और पंचों ने अपने-अपने गांवों में विकास कार्यों के लिए जारी की गई अनुदान राशि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि सरकार की जन-हितैषी नीतियों से गांवों और शहरों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा अनुदानों के संबंध में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि विकास कार्य निरंतर जारी रह सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं धूरी हलके में चल रहे विकास कार्यों की दैनिक रिपोर्ट लेते हैं।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांवों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इस दौरान ईसड़ा, धूरा, भोजोवाली, बुगरा, भलवान, मानवाला, ककरवाल, धूरी, मूलोवाल, किला हकीमां, अलाल, सुल्तानपुर, ढढोगल, शेरपुर सोढियां, बंगांवाली, रंगियां, दोहला, दुगनी, मीमसा तथा कौलसेड़ी गांवों के सरपंचों और पंचों ने अपने-अपने गांवों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौर के अलावा रमणदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, देविंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरजीत सिंह, भगवान सिंह, रजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुखचैन सिंह, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, दर्शन सिंह, जसवीर दास, जगराज सिंह, हरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह, गुरजीत सिंह, खालिद खान, बलदीप सिंह, रमणदीप सिंह और हरप्रीत सिंह सहित धूरी हलके के बड़ी संख्या में सरपंच और पंच उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD