Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय युवाओं के स्किल और संस्कार पर दुनिया को भरोसा, परिश्रमी और प्रोफेशनल होने के कारण बढ़ी डिमांड : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Rajnath Singh, Sanjay Seth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 11:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की रैली को संबोधित करते हुए भारतीय युवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में भारतीय युवाओं की डिमांड बहुत ज्यादा है। पीएम मोदी नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडट्स को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है, सही समय है। 

हमारे देश के युवाओं के लिए आज का यह समय सबसे ज्यादा अवसरों का समय है। सरकार का प्रयास है कि इस कालखंड का अधिक से अधिक लाभ हमारे युवाओं को मिले। इसका एक उदाहरण आपने कल ही देखा है। भारत और यूरोप के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बनी है।" उन्होंने कहा, "आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं की तरफ बहुत भरोसे से देख रही है। 

दुनिया के इस भरोसे का कारण स्किल और संस्कार है। भारत के युवाओं के पास लोकतंत्र के संस्कार हैं। हमारे युवाओं के पास हर प्रकार की विविधता को सम्मान देने के संस्कार हैं। भारत के युवाओं के पास पूरी दुनिया को एक परिवार मानने के संस्कार हैं, इसलिए भारतीय युवा कहीं भी जाते हैं तो वे उस देश के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। 

उनके दिलों को जीत लेते हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम अपने सामर्थ्य से उस देश के विकास में मदद करते हैं। यही हमारे संस्कार हैं और यही हमारा स्वभाव है—मातृभूमि के प्रति अपार श्रद्धा और कर्मभूमि के प्रति अप्रतिम समर्पण। यह हमारी विरासत है। मैं दुनिया भर के नेताओं से जब बात करता हूं, उस बातचीत के आधार पर मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि भारत के युवा जितने परिश्रमी होते हैं उतने ही उत्तम और प्रोफेशनल भी होते हैं, इसलिए भारत के युवाओं की बहुत डिमांड रहती है।"

उन्होंने कहा, "गल्फ देशों में देखिए, लाखों लोग इतने सालों से वहां काम कर रहे हैं। हमारे डॉक्टर-इंजीनियर शानदार हेल्थकेयर और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम कर रहे हैं। यहां जो अध्यापक हुआ करते थे, उन्होंने कई देशों के समाज में नई वैल्यू एड की है। दुनिया में उनके इस योगदान के साथ हमारे देश में युवाओं की जो अचीवमेंट है, उसकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है। इन युवाओं के कारण ही भारत दुनिया में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की बैकबोन बन गया है। इन नौजवानों की शक्ति से स्टार्टअप्स, स्पेस, और डिजिटल टेक्नोलॉजी में एक नया रिवॉल्यूशन शुरू हुआ है।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Rajnath Singh , Sanjay Seth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD