Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा : भजनलाल शर्मा

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, Manohar Lal Khattar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 11:28 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करते हुए राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी राज्य बनने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट हुई। 

इस अवसर पर राजस्थान के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ शहरी यातायात, मेट्रो विस्तार, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन ट्रांसमिशन परियोजनाओं एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करते हुए राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी राज्य बनने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स और शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। राजस्थान असीमित संभावनाओं का प्रदेश है और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम इसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि नई दिल्ली में प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशवासियों को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प पर सार्थक संवाद हुआ।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD