Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राष्ट्रपति के भाषण पर विरोध को लेकर रिजिजू का बयान, कहा- जिम्मेदार सांसद ऐसा व्यवहार नहीं करते

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:34 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के दौरान विपक्ष के व्यवहार को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय हंगामा किया, वह पूरे देश के लिए शर्मनाक है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज जब राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित कर रही थीं, उस समय विपक्ष के सदस्यों का आचरण देश को शर्मिंदा करने वाला था। 

देश कभी भी विपक्षी दलों, कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों को इसके लिए माफ नहीं करेगा। सोचिए, क्या कोई जिम्मेदार सांसद इस तरह का व्यवहार कर सकता है?" रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक विषयों का उल्लेख किया जा रहा था, लेकिन उसी समय विपक्ष के सदस्यों ने शोर-शराबा और हंगामा किया। 

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष और महान साहित्यकार ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दिए जाने के दौरान भी विपक्ष के लोग शांति बनाए रखने के बजाय विरोध और नारेबाजी कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस का भी जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे देश के लिए उनके त्याग और बलिदान को याद करने और उससे प्रेरणा लेने का था। 

राष्ट्रपति ने देशवासियों से गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद रखने और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, लेकिन उसी समय विपक्ष के सदस्य हंगामा करते रहे। रिजिजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीति के मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं और बहस और विरोध भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राष्ट्रपति के संबोधन जैसे गरिमापूर्ण और राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। 

बाकी मामलों में राजनीति हो सकती है, लेकिन आज जो किया गया, वह राजनीति से ऊपर है। यह देश के सम्मान से जुड़ा मामला है और देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है और वहां हर सांसद की जिम्मेदारी है कि वह गरिमा और मर्यादा बनाए रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज होता है और ऐसे समय में सभी दलों को एकजुट होकर सम्मान दिखाना चाहिए।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD