Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मातृभूमि' में अजाई और इवार को देख भावुक हुईं जेनेलिया

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Genelia Deshmukh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 13:22 IST

सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मातृभूमि' में शानदार अभिनय करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने 'अपने बेटों' अजाई और इवार पर गर्व व्यक्त किया है। जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। दरअसल, एक्ट्रेस के सबसे अच्छे दोस्त और टीवी के मशहूर कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे अजाई और इवार सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 

जेनेलिया दोनों बेटों को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। जेनेलिया ने लिखा, “मेरे प्यारे अजाई और इवार, अपने बेटों को देखकर मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है और बेशक मेरी आंखों में आंसू आ गए। कांची कौल और शब्बीर अहलूवालिया, आप दोनों ने कमाल किया। सोमवार को अजाई और इवार की मां कांची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मातृभूमि' का वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके प्यारे बेटे सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने ‘छोटे-छोटे नन्ने-मुन्ने देशभक्तों’ के लिए एक संदेश साझा किया था। अभिनेता ने अपनी भतीजी आयत और भतीजे आहिल के साथ एक प्यारे से वीडियो के माध्यम से अपने नन्हे प्रशंसकों से अपनी ‘मातृभूमि’ से प्यार करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा कि यह सभी छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने देशभक्तों के लिए है। 

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, अपनी मातृभूमि से प्यार करें... जय हिंद। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में छोटे बच्चे आयत और आहिल अपने मामा की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि' सुनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आयत और आहिल बेहद खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि फिल्म में उनके असली दोस्त अजाई और इवार भी नजर आ रहे हैं।

आयत और आहिल की मां और सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया कि उनके बच्चे अपने मामा के साथ फिल्म में अपने सबसे अच्छे दोस्त अजाई और इवार को देखकर कितने उत्साहित हैं। 'मातृभूमि' की बात करें तो यह गाना 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म का भावनात्मक और देशभक्तिपूर्ण आधार है।

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले 'मातृभूमि' गाने का वीडियो जारी किया था, जो फिल्म एल्बम का पहला गाना है। इस गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आते हैं। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद स्वाभाविक और सहज लगती है। फिल्म में एक परिवार को दिखाया गया है, जिसमें अजाई और इवार उनके बच्चों के रूप में हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान ने किया है और अपूर्वा लखिया ने इसका निर्देशन किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Genelia Deshmukh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD