Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

श्रीनगर में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें रद्द, हाईवे बंद

Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 12:32 IST

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही हल्की से मध्यम बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं और हवाई सेवाओं में फ्लाइटें भी कैंसिल हो रही हैं। बर्फबारी के कारण शुक्रवार सुबह से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयरसाइड पेवमेंट पर बर्फ जमा हो गई, जिससे हवाई परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई। 

हालात को सामान्य बनाने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की टीमें ऑपरेशनल एरिया में बर्फ हटाने का कार्य लगातार कर रही हैं, ताकि रनवे को उड़ानों के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। हालांकि खराब मौसम और मौजूदा परिस्थितियों के चलते कई उड़ानों में देरी हुई है और अब तक कुल 8 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। 

वहीं, बर्फबारी का सबसे अधिक असर सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग एनएच-244 और उसके आसपास भारी बर्फ जमा होने के कारण जम्मू-श्रीनगर कई राजमार्ग को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है। फिलहाल जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है। 

इसके अतिरिक्त मुगल रोड, सिंथन रोड और एसएसजी रोड पहले से ही बंद पड़े हैं, जिससे कश्मीर घाटी का सड़क संपर्क लगभग ठप हो गया है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सख्त सलाह दी है कि जब तक सभी सड़कें पूरी तरह साफ नहीं हो जातीं और उन्हें ट्रैफिक के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें। 

यात्रियों और आम नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रियता बढ़ा दी है। किसी भी प्रकार की सहायता या ताजा जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट श्रीनगर के हेल्पलाइन नंबर 0194-2450022, 2485396, 18001807091 या 103 पर संपर्क कर सकते हैं। 

वहीं रामबन क्षेत्र के लिए टीसीयू रामबन के नंबर 9419993745 और 1800-180-7043 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मौसम में सुधार होते ही सड़कों और हवाई सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD