Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जीतन राम मांझी और शोभा करंदलाजे ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के ‘विशेष अतिथियों’ के लाभार्थियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, खादी विकास योजना, एसआरआई फंड और महिला कॉयर योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। ये देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP, Shobha Karandlaje
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 17:15 IST

एमएसएमई के माननीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्य मंत्री माननीय सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज एमएसएमई लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2026 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में देखने के लिए 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 100 लाभार्थियों, खादी विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 199 कारीगरों, एसआरआई फंड के 50 लाभार्थियों और महिला कॉयर योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 50 महिला कारीगरों को उनके जीवनसाथियों सहित रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2026 के साक्षी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

ये लाभार्थी देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस संवाद के बाद लाभार्थियों के सम्मान में नई दिल्ली के ओखला स्थित राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। एमएसएमई मंत्रालय, एनएसआईसी, खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) और कॉयर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एमएसएमई मंत्रालय के सचिव श्री एस.सी.एल. दास ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “आपके प्रयासों के कारण ही देश प्रगति कर रहा है। हम विविधता में एकजुट हैं और एमएसएमई  मंत्रालय आपके साथ निरंतर संपर्क में रहेगा ताकि अन्य लाभार्थी भी आगे बढ़ सकें। हम आपको हार्दिक बधाई देते हैं।” एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और कास आयुक्त डॉ. रजनीश ने लाभार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा की “आप सभी का यहाँ आना हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। 

आपकी उपस्थिति इस बात का संकेत है कि आप राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और स्वागत करता हूँ।” लाभार्थियों से बातचीत करते हुए एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कहा की “आज आप सभी को देखकर मुझे ऐसा लग रहा है मानो मैं एक 'मिनी इंडिया' देख रही हूँ। आप विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं; हम सब एक हैं। 

आप में से कई लोग पहली बार दिल्ली आए हैं और पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहती हूँ, क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में आपको यह अवसर मिल रहा है। विभिन्न योजनाएँ बनाई जा रही हैं ताकि आप सभी उनसे लाभान्वित हो सकें और प्रशिक्षण तथा कौशल विकास के माध्यम से आपको आगे बढ़ने में मदद करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए माननीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा की “रोजगार सृजन के लिए एमएसएमई सबसे शक्तिशाली मंच हैं। यदि भारत को समृद्ध बनना है, तो एमएसएमई उद्यमों से अधिक प्रभावी कुछ भी नहीं है। जब आप प्रगति करते हैं, तो समाज भी आपके साथ प्रगति करता है।” माननीय मंत्री जी ने आगे कहा, “एमएसएमई अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और समृद्धि को मजबूत करते हैं और कृषि के बाद एमएसएमई ही वह क्षेत्र है जो आर्थिक विकास में सबसे अधिक योगदान देता है। 

वे एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाते हैं। हमारा विभाग देश के हर कोने में लोगों तक पहुंचता है। मैं दिल्ली में आप सभी का स्वागत करता हूं और गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं देता हूं।” धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनुजा बापट उप महानिदेशक डीसी एमएसएमई कार्यालय द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान विशेष अतिथियों ने देश की समृद्ध विरासत और लोकतांत्रिक धरोहर का अनुभव करने के लिए ऐतिहासिक स्मारकों और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी दौरा किया।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक समग्र पहल है। इसका उद्देश्य 18 पारंपरिक व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को संपूर्ण सहायता प्रदान करना है। आत्मनिर्भर भारत (एसआरआई) कोष भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। 

खादी विकास योजना, खादी ग्रामोद्योग विकास योजना (केजीवीवाई) के अंतर्गत एक उप-योजना है। इसे खादी के संवर्धन और विकास के लिए केवीआईसी द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। महिला कॉयर योजना, कॉयर बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही एक महिला-उन्मुख, स्वरोजगार योजना है जिसका उद्देश्य वजीफा सहित प्रशिक्षण प्रदान करना और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP , Shobha Karandlaje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD