Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईटीबीपी की 50वीं वाहिनी, पंचकुला में रोजगार मेले की श्रृंखला के 18वें संस्करण का आयोजन

आईटीबीपी 50वीं वाहिनी, पंचकुला में रोजगार मेले के 18वें संस्करण में 109 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 17:28 IST

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 50वीं वाहिनी, सेक्टर-26, पंचकुला (हरियाणा) में रोजगार मेले की श्रृंखला के 18वें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री मनोहर लाल, केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री, भारत सरकार रहे। कार्यक्रम में श्री पवन कुमार नेगी, उप महानिदेशक, क्षेत्रीय मुख्यालय (शिमला) भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसबीआई, गेल (GAIL) सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में चयनित 109 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए । केंद्रीय मंत्री ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  श्री मनोहर लाल ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी युवाओं की हर प्रकार से चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण युवाओं की शिक्षा, उनकी स्किलिंग, उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। 

उन्होंने कहा कि आज का युवा ही हमारा भविष्य है। जो युवा आज नौकरी प्राप्त कर रहा है, वही वर्ष 2047 में, जब देश ‘विकसित भारत’ के रूप में आगे बढ़ेगा, उस परिवर्तन का साक्षी बनेगा। आज युवाओं के कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, उसी के बल पर देश आगे बढ़ेगा, आत्मनिर्भर बनेगा और विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा।” 

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह नरकोटी, कमांडेंट, 50वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया रोजगार मेला अभियान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले की इस श्रृंखला के अंतर्गत देशभर में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के लक्ष्य को बल मिल रहा है।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों के परिजन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD