Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने एक वर्ष के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां रखीं सामने

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Harpreet Kaur Babla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 17:14 IST

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा कमलम पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान नगर निगम में किए गए कार्यों, सुधारों और उपलब्धियों को विस्तार से पत्रकारों के समक्ष रखा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के साथ मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने संबोधन में कहा कि 30 जनवरी 2025 को कार्यभार संभालते समय नगर निगम की वित्तीय स्थिति अत्यंत दयनीय थी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान तक में कठिनाइयां आ रही थीं। 

उन्होंने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए प्रशासन, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए। नगर निगम में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त एवं अनुबंध समिति (F&CC) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। 

फरवरी 2025 में तीन वैधानिक समितियों—सड़क समिति, जल आपूर्ति एवं सीवरेज समिति तथा हाउस टैक्स समिति—का पुनर्गठन किया गया। इसके अतिरिक्त पहली बार नौ उप-समितियों का गठन किया गया, जिनमें स्वच्छता, प्रवर्तन, अग्नि एवं आपात सेवाएं, पर्यावरण एवं सौंदर्यीकरण, महिला सशक्तिकरण, बिजली, गांव–कॉलोनी–झुग्गी विकास, डे-मार्केट एवं अपनी मंडी तथा कला–संस्कृति–खेल समितियां शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022, 2023 और 2024 में इन महत्वपूर्ण समितियों का गठन नहीं किया गया था। राजस्व सृजन के क्षेत्र में नगर निगम के इतिहास में पहली बार 53वां रोज़ फेस्टिवल 2025 शून्य व्यय पर आयोजित किया गया, जिससे ₹11,57,220 की आय अर्जित हुई। 

इसी प्रकार 38वां फ्लावर थीम शो 2025 भी बिना किसी खर्च और शून्य अपशिष्ट के सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विज्ञापन नीति के तहत 16 यूनिपोल एवं 59 होर्डिंग्स से लगभग ₹20 करोड़, शौचालय ब्लॉकों में विज्ञापन से ₹32 करोड़ तथा 36 राउंडअबाउट्स से लगभग ₹2 करोड़ की आय अपेक्षित है।

व्यापारियों को राहत देते हुए 1,041 वार्डों को बकाया लाइसेंस फीस तीन किश्तों में जमा करने की अनुमति दी गई, जिससे अब तक ₹2.50 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है और मार्च 2026 तक ₹6 करोड़ की अतिरिक्त आय संभावित है। मेयर ने बताया कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया गया, जिस पर गृह मंत्रालय द्वारा ₹125 करोड़ की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। 

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के मार्गदर्शन से प्राप्त इस सहायता से शहर की आवश्यक सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जंग लगी जल आपूर्ति एवं सीवरेज पाइपलाइनों को बदला जा चुका है, जबकि शेष कार्य ₹25 करोड़ की लागत से शीघ्र पूरा किया जाएगा। 

V-4, V-5 और V-6 सड़कों के ₹40 करोड़ के प्रोजेक्ट में से ₹20 करोड़ का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं V-3 सड़कों का कार्य चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, जिससे नगर निगम को लगभग ₹45 करोड़ की बचत होगी। स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से 95 प्रतिशत कचरा हटाया जा चुका है। जैविक कचरे के निस्तारण हेतु कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्र के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं और 19 जनवरी 2026 को भूमि चिन्हांकन समारोह संपन्न हुआ। 

इसके साथ ही छह वर्षों से लंबित घर-घर कचरा संग्रहण से जुड़े एमओयू को अंतिम रूप दिया गया। पिछले 32 महीनों से लंबित सफाई कर्मियों की सामग्री के लिए ₹3 करोड़ का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया। नागरिक सुविधाओं के तहत मासिक पार्किंग पास योजना से ₹50 करोड़ वार्षिक आय की उम्मीद है। 

ट्रीटेड वॉटर परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जनवरी 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। वर्ष 2026 में छह सामुदायिक केंद्र जनता को समर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा 500 से अधिक रक्तदान शिविर, कैंसर स्क्रीनिंग एवं मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए गए तथा बाढ़ राहत कोष में ₹20 लाख की राशि जमा कराई गई।

नशा-मुक्त और स्वच्छ चंडीगढ़ के लिए स्वच्छता महोत्सव, स्वच्छता ही सेवा अभियान, साइकलोथॉन, स्वच्छ सांस्कृतिक महोत्सव, गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 “बल्ला घुमाओ, नशा भगाओ” और “वॉक फॉर ड्रग-फ्री चंडीगढ़” जैसे अभियानों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाई गई। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शी प्रशासन, वित्तीय अनुशासन और भाजपा नेतृत्व व जनता के सहयोग से चंडीगढ़ को स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Harpreet Kaur Babla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD