Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में मतगणना केवल प्रक्रियात्मक अभ्यास नहीं, बल्कि संस्थागत विश्वास-निर्माण प्रक्रिया: अनिंदिता मित्रा

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 12:20 IST

वर्ष 2025 की शुरुआत तक लगभग 991 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े और जटिल लोकतांत्रिक अभ्यास को अंजाम देता है। हर वोट की सटीक और पारदर्शी गिनती सुनिश्चित करना ही भारत के चुनावी लोकतंत्र की नींव रहा है।

नई दिल्ली में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आई.आई.सी.डी.ई.एम.) 2026 में चुनाव प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण के रूप में मतगणना की महत्ता पर बोलते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में मतगणना एक मजबूत संवैधानिक आदेश तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और आचरण निर्वाचन नियम, 1961 के अंतर्गत व्यापक कानूनी ढांचे के तहत की जाती है।

ये व्यवस्थाएं देश भर में चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान एकरूपता, निरंतरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती हैं। भारत का पेपर बैलट से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएमज़), जो वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणालियों से लैस हैं, की ओर तबदील होने से पारदर्शिता, दक्षता और मतदाता विश्वास में वृद्धि हुई है। मतगणना एक अत्यंत नियंत्रित वातावरण में की जाती है जिसमें गणना केंद्रों की सुव्यवस्थित योजना, गणना के लिए निर्धारित टेबल और उम्मीदवारों या उनके अधिकृत गणना एजेंटों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की अध्यक्षता में हुए एक सत्र के दौरान बोलते हुए उन्होंने बताया कि ई.वी.एम. और वी.वी.पी.ए.टी. की सुरक्षा बहु-स्तरीय व्यवस्थाओं द्वारा सुनिश्चित की जाती है, जिसमें सुरक्षित परिवहन, सीलिंग प्रोटोकॉल, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और स्ट्रांग रूम में केंद्रीय तथा राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूरी निष्पक्षता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की निकट निगरानी करते हैं।

‘हर वोट मायने रखता है’ पर जोर देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने कहा कि वोटों की स्वतंत्र और निष्पक्ष गणना चुनी हुयी सरकार की समानता, समावेश और वैधता के सिद्धांतों को बनाए रखती है। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं कि बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांगजनों और हाशिए पर धकेले गए अन्य समूहों का जनादेश भी अंतिम परिणाम में उचित रूप से शामिल हो।

उल्लेखनीय है कि गलत जानकारी, लंबे समय तक गणना के दौरान स्टाफ की थकान, तकनीकी खराबी और मौसम की विपरीत परिस्थितियों जैसी अप्रत्याशित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग गणना प्रक्रिया की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी सुरक्षा को निरंतर मजबूत करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मतगणना केवल एक प्रक्रियात्मक अभ्यास नहीं, बल्कि एक संस्थागत विश्वास-निर्माण प्रक्रिया है, जो लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को मजबूत करती है।

निर्वाचन आयोग हर नागरिक को यह आश्वासन देने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसका वोट सुरक्षित, मूल्यवान है और पूरी ईमानदारी से गिना जाता है।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD